ब्रेकिंग-न्यूज़

केजरीवाल हिमाचल में बच्चों के अभिभावकों के साथ करेंगे संवाद

WhatsApp Image 2026-02-05 at 5.59.45 PM

 

दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक  अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान  का देवभूमि आने पर स्वागत व अभिनंदन करती है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि केजरीवाल का ‘ देवभूमि’ बड़े समय से इंतजार कर रही थी और प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर महीनों से आम आदमी पार्टी जो हिमाचल प्रदेश में सवाल खड़ा कर सरकार को घेर रही है उसके चलते खुद केजरीवाल जी कल हमीरपुर में शिक्षकों और बच्चों के अभिभावकों के साथ।   संवाद करने आ रहे है। हिमाचल में स्कूलो के खास्ता हाल है और शिक्षा का बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि इतने वर्षों तक न तो भाजपा ने प्रदेश के शिक्षा व्यवस्था की सुध ली और न कांग्रेस ने लेकिन अब आम आदमी पार्टी ने ये बेड़ा उठा रखा है कि हिमाचल में भी दिल्ली की तरह अब शिक्षा व्यवस्था को सुधारना है और पटरी पर लाना है। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर हिमाचल में शिक्षा को बेहतर बनाया जाएगा और बच्चों के भविष्य को सुरक्षित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान के इतिहास में पहली बार कोई पार्टी शिक्षा पर संवाद करने को आगे आई है और राजनीति से ऊपर उठकर शिक्षा की बेहतरी के लिए कार्य करना चाहती है।

No Slide Found In Slider.
No Slide Found In Slider.

गौरव शर्मा ने कहा कि हिमाचल की समस्त जनता केजरीवाल की आभारी रहेगी कि उनके बच्चों के भविष्य के लिए केजरीवाल जी कितने सजग है,देवभूमि में उनका स्वागत व अभिनंदन करते हैं।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close