ब्रेकिंग-न्यूज़स्वास्थ्य

EXCLUSIVE: नशीली और प्रतिबंधित दवाओं पर धरपकड़ , एक को नोटिस

आज शिमला में छापेमारी, उपनगर टूटू में दवा दुकानों का रिकॉर्ड खंगाला

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

 

 

नशीली और प्रतिबंधित दवाओं के उचित प्रबंधन को लेकर नारकोटिक्स विंग द्वारा शिमला में छापेमारी की जा रही है जिसमें आज शिमला के उपनगर टूटू में नारकोटिक्स विंग के मुख्य ड्रग इंस्पेक्टर सुरेश चौहान के तहत छापेमारी की गई है ।जिसमें कुछ दवा दुकानों जिसमें होल सेल शामिल है ,का रिकॉर्ड खंगाला गया है। जानकारी के मुताबिक जिससे रिकॉर्ड को अभी कार्यालय ले जाया गया है जिसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी । जिसमें फिलहाल यह रिकॉर्ड चेक किया जाएगा कि उक्त दवाओं का रिकॉर्ड मिसमैच ना हो रहा हुआ पूरा रिकॉर्ड संबंधित दवा दुकानों के पास हो।

ashb advt_page-0001

बॉक्स

लक्कड़ बाजार की एक दवा दुकान को नोटिस

फिलहाल शिमला में की जा रही छापेमारी के तहत अभी लक्कड़ बाजार की एक दवा दुकान को नोटिस जारी किया गया है जिसमें उसका  दवाओं का रिकॉर्ड मिसमैच पाया गया है। लिहाजा संबंधित दुकान को जारी किए गए नोटिस में उक्त दवाओं के उचित प्रबंधन नहीं करने को कार्रवाई अमल में लाई गई है ।

No Slide Found In Slider.

बॉक्स

क्या बोल रहे सुरेश चौहान

 

नारकोटिक्स विंग के मुख्य दवा निरीक्षक सुरेश चौहान का कहना है कि  इन दवाओं के इस्तेमाल को लेकर कुछ नियम कानून है जिसके इस्तेमाल से संबंधित दवा दुकान इन दवाओं को संबंधित मरीजों को दे सकता है। ऐसा नहीं है कि डॉक्टर द्वारा लिखी गई पर्ची पर भी दवा विक्रेता मरीज को दवा न दें।

बल्कि वह उसका उचित रिकॉर्ड रखकर मरीजों के इलाज में उनकी मदद कर सकता है। जो रिकार्ड खंगाला जा रहा है उसमें अभी चेक किया जा रहा है कि प्रतिबंधित दवाओं का रिकॉर्ड क्या दवा विक्रेताओं द्वारा उचित तरीके से किया जा रहा है या नहीं?

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close