विविध

विक्रमादित्य सिंह ने युवाओं से देश प्रदेश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का आह्वान किया

No Slide Found In Slider.

कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने युवाओं से देश प्रदेश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का आह्वान करते हुए कहा है कि आज का युवा कल का भविष्य है।उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने व उन्हें स्वस्थ नागरिक बनाने का है।उन्होंने सभी से उनके इस प्रयास में अपना सहयोग देने की अपील की है।

No Slide Found In Slider.

सुन्नी में हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स कल्चर एंड एनवायरमेंट एसोसिएशन की ओर से आयोजित शिमला ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के उदघाटन समारोह की अध्यक्षता करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह आयोजन कोविड की बजह से दो सालों के अंतराल के बाद आयोजित किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य मकसद युवाओं को नशे से दूर और खेलो के प्रति उन्हें आकर्षित करने का है।उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि उन्हें अपनी शिक्षा के साथ अपने स्वास्थ्य और खेलों पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने समारोह में उपस्थित लोगों को नशे के खिलाफ एक शपथ भी दिलाई।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में पूर्व कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य और खेलों के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया।उन्होंने कहा कि आज की वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य का बहुत बुरा हाल है।उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह ने गांव गांव दूरदराज के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में स्कूल खोले थे।आज उन स्कूलों को बंद किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर बुरी तरह विफल रही है।अपनी विफ़ललताओं को छुपाने के लिये वह पूर्व कांग्रेस सरकार को दोषी ठहरा रही है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारों के साथ एक बड़ा धोखा हुआ है।पुलिस भर्ती में पेपर लीक मामला प्रदेश के इतिहास में एक बहुत बड़ा घोटाला है।उन्होंने कहा कि सरकार की नाकामी की बजह से हजारों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ हुआ है।

No Slide Found In Slider.

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि युवाओं को अपने अधिकारों के लिये एकजुट होकर लड़ना होगा।आज देश मे बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से लोग परेशान है।भाजपा ने देश प्रदेश की अर्थव्यवस्था को तहस नहस कर दिया है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही इन घोटाले वाजो को सलाखों के पीछे धकेला जाएगा।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार की ओर बढ़ना होगा।उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही सुन्नी में एक रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा जिससे इस क्षेत्र के लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें।

 

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने इस कार्यकाल में 90 करोड़ के कार्य करवाये है।इसके अलावा उन्होंने विधायक निधि से 8,50 करोड़ के कार्यो को करवया।उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास ही उनकी प्रमुख प्रथमिकता रही है।

विक्रमादित्य सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में इस क्षेत्र में 1400 करोड़ के विकास कार्य करवाये थे।उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही फिर से इस क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी।

 

इस समारोह में पूर्व विधायक चिरन्जी लाल,सोहन लाल,ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल शर्मा,नरेश वर्मा,रीना कुमारी,संतोष शर्मा,प्रभा वर्मा,प्रदीप शर्मा, श्यामा, नगर पंचायत के पार्षद, रमेश ठाकुर,विनिता वर्मा,वेद प्रकाश ठाकुर,तरलोक बुलनी, संदीप कुमार,कुसुम वर्मा,चुनी लाल वर्मा,नीम चंद वर्मा,प्रदीप वर्मा,कपिल गुप्ता,गिरीश शर्मा,कविंद्र कंवर,धर्मेद्र वर्मा, प्रदीप वर्मा के अतिरिक्त स्पोर्ट्स एंड कल्चर एसोसिएशन के सभी पदधाधिकारी,युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, पंचायत प्रधान व समितियों के सदस्य मौजूद थे।

इस दौरन विक्रमादित्य सिंह ने प्रतिभागियों को क्रिकेट किट भी प्रदान किये।

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close