EXCLUSIVE: तलाक दिया और अब लगाया वेश्यावृत्ति का दाग
कनेक्टिव लाइव संस्था को महिला ने दी शिकायत
तलाक के बाद पति ने अपनी पूर्व पत्नी पर वेश्यावृत्ति करने का आरोप लगाया। जिस आरोप से प्रताड़ित होकर महिला ने इसकी शिकायत कनेक्टिव लाइव संस्था से की है। संस्था की अध्यक्ष विमला ठाकुर का कहना है कि उस महिला ने बताया है कि पति से तलाक होने के बाद भी वह उसे प्रताड़ित करने में लगा है और जहां वह नौकरी करती थी उस कार्यालय में भी उसके बॉस को मुझ पर गलत आरोप लगाकर मुझे नौकरी से निकलवा दिया गया है। आरोप लगाया गया है कि वह वेश्यावृत्ति का काम करती है और कई लड़कियों को वेश्यावृत्ति में शामिल कर रही है।
बिमला ठाकुर का कहना है की
उन्हें फोन आया की एक महिला का जिसका अपने पति से दो साल पहले तलाक हो चुका है।और किसी तरह का कोई खर्चा उसने नहीं दिया हैंं। फिर भी उसके मायके में जाकर उससे मारपीट कि और फिर महिला के ही खिलाफ FIR थाने में कर दी।
उसके बाद् उसके ऑफिस में बोस को संदेश और फोन करने लगा की उक्त महिला वेश्यावृत्ति करती है।
। अन्त मे उसे ऑफिस से कह दिया गया आप घर बैठे मतलब उस महिला को नौकरी से निकल दिया गया।
जब वो महिला शिकयत करने गई तो पता चला उसी के खिलाफ उसके पूर्व पति ने थाने में भी शिकायत कि हैंं ।कि उसके ऑफिस में लडकियो से गलत काम करवाया जाता है।
महिला से गुहार लगाई है कि उसकी सहायता की जाए, वह वेश्यावृत्ति का काम नहीं करती है उसके ऊपर जो आरोप लगाया गया है वह बिल्कुल निराधार है। उसकी दो बेटियां भी है और वह उसे पाल रही है।


