विविध

बीएड एवं पीजी प्रवेश परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि को कम से कम एक सप्ताह आगे बढ़ाने की मांग

एबीवीपी एचपीयू इकाई ने प्रति उपकुलपति को सौम्पा ज्ञापन

No Slide Found In Slider.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने आज दिनांक 17 मई 2022 को प्रति उपकुलपति को ज्ञापन सौम्पा | विद्यार्थी परिषद ने इस ज्ञापन के माध्यम से मांग उठाई है कि विवि के बीएड एवं पीजी प्रवेश परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि को आगे बढ़ाया जाए |

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

इकाई सचिव कमलेश ठाकुर ने अपनी मांगों को विस्तार से बताते हुए कहा कि आज एबीवीपी एचपीयू इकाई के कार्यकर्ताओं ने बीएड एवं पीजी प्रवेश परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि को कम से कम एक सप्ताह आगे बढ़ाने की मांग उठाई है | कमलेश ने कहा कि प्रदेश ने बहुत से छात्र ऐसे हैं जिन्होंने अभी भी यह प्रवेश परीक्षा फॉर्म नहीं भरा है | कुछ छात्रों ने विवि की साइट में लगातार आ रही तकनीकी खामियों के कारण यह फॉर्म नहीं भरा है तो कुछ छात्र ऐसे भी हैं जिनके आस पास नेटवर्क कमजोर होने के कारण वो प्रवेश परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए हैं | तो ऐसे में उन छात्रों को ध्यान में रखते हुए प्रवेश परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि को आगे बढ़ाया जाए |

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

कमलेश ने कहा कि विद्यार्थी परिषद मांग करती है कि इस मांग को विवि प्रशासन जल्द से जल्द पूरा करे |

साथ ही साथ उन्होंने मांग प्रशासन को चेतावनी देते हुए भी कहा कि अगर जल्द से जल्द यह मांग पूरी नहीं हुई तो आने वाले समय में विद्यार्थी परिषद उग्र से उग्र आंदोलन करेगी जिसके लिए विवि प्रशासन पूर्णतः जिम्मेवार रहेगा |

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close