विविध

मुख्यमंत्री शायद भूल गए है कि उन्हें प्रदेश के चार उप चुनावो में करारी हार का मुंह देखना पड़ा है:कुलदीप सिंह राठौर

No Slide Found In Slider.

अप्रैल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस इस देश की सबसे पुरानी पार्टी है जिसने देश को आजाद करवाने और देश को आधुनिक बनाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है।उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र में चुनावों में पार्टियों की हार जीत लगी रहती है इसलिए मुख्यमंत्री जयराम का यह कहना कि कांग्रेस का वजूद खत्म हो गया है उनकी संकीर्ण सोच व मानसिकता को दर्शता है।

No Slide Found In Slider.

कुलदीप सिंह राठौर ने आज यहां कहा कि मुख्यमंत्री शायद भूल गए है कि उन्हें प्रदेश के चार उप चुनावो में करारी हार का मुंह देखना पड़ा है।धनबल और सत्ता के दुरुपयोग के बाबजूद इसी कांग्रेस ने उसे इन चुनावों में धूल चटाई है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को पांच राज्यों के चुनाव परिणामों की नही प्रदेश में अपनी चिंता करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि उनका सिहासन डोल रहा है।प्रदेश में भाजपा के अंदर जो घमासान मचा हुआ है वह किसी से छुपा नही है।

No Slide Found In Slider.

राठौर ने कहा है कि कांग्रेस ने देश में सत्तर साल तक राज किया है।कांग्रेस ने ही देश को आत्मनिर्भर बनाया है।इस दौरान बहुत से उतारचढ़ाव इस कांग्रेस ने देखे है।उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार से देश की परिसम्पत्तियों को बेचा जा रहा है वह बहुत ही दुखदाई है।देश आने वाले समय मे इस सबका जवाब भाजपा से मांगेगा और उन्हें इसका जवाब देना पड़ेगा।

राठौर ने कहा कि प्रदेश में जयराम सरकार को अपनी कारगुजारियों का भी पूरा हिसाब किताब देना होगा।उन्होंने कहा कि जयराम सरकार की अकुशलता व फिजूलखर्ची ने प्रदेश को आज 70 हजार करोड़ के कर्ज में डुबो दिया है।उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी पर कोई बात नही करते।उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं के प्रति भाजपा पूरी तरह संवेदनहीन हो चुकी है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में चुनाव नजदीक आते देख मुख्यमंत्री जिस तरह से घोषणाएं करते जा रहें है वह कभी पूरी होने वाली नही।उन्होंने कहा कि इन घोषणाओं के लिये सरकार के पास धन ही नही है।किसान बागवान से लेकर आम लोग,कारोवारी,बेरोजगार सभी परेशान हैं।कर्मचारियों का उत्त्पीडऩ किया जा रहा है ।सरकार मौज मस्ती में डूबी हुई है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग विधानसभा चुनावों में भाजपा को सत्ता से बाहर करने का पूरा मन बना चुके है,और अब वह समय बहुत ही निकट है।

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close