बड़ी खबर: हिमाचल दिवस पर महिलाओं को तोहफा

बड़ी खबर: हिमाचल दिवस पर महिलाओं को तोहफा

ब्रेकिंग-न्यूज़ विविध विशेष
WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल दिवस पर चंबा में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी घोषणाएं की हैं। सीएम ने घोषणा करते हुए कहा कि हिमाचल में महिलाओं से बस किराया 50 प्रतिशत लिया जाएगा। प्रदेश में 125 यूनिट तक निशुल्क घरेलू बिजली की सुविधा दी जाएगी। इससे पहले 60 यूनिट तक निशुल्क घरेलू बिजली की सुविधा दी जा रही थी। ग्रामीण क्षेत्रो में पानी का बिल माफ होगा। सीएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में पानी के बिलों से जलशक्ति विभाग को 30 करोड़ की आय होती है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पुलिस और गृह रक्षा के जवानों की टुकड़ियों की ओर से प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली। एनसीसी, एनएसएस पुलिस बैंड समेत 12 टुकड़ियों ने परेड में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान मार्च पास्ट में भाग लेने वाली टुकड़ी के टीम लीडरों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ स्पीकर विपिन परमार और वन मंत्री राकेश पठानिया भी समारोह में विशेष रूप से मौजूद रहे।

No Slide Found In Slider.
Deepika Sharma