विविध

कश्मीर फाइल्स को यु ट्यूब पर डाल दो , इसमें क्या गलत: आम आदमी पार्टी

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

पार्टी प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि भाजपा के युवा नेता अपने केंद्रीय आकाओं की संकीर्ण मानसिकता के प्रभाव से ग्रसित लगते है जिसके चलते वे समाज को धर्म के नाम पर बाटने व जहर फैलाने का कार्य कर रहे है।केजरीवाल  ने विधानसभा में क्या गलत कहा की कश्मीर फाइल्स को यु ट्यूब पर डाल देना चाहिए ताकि सब निशुल्क देख सके लेकिन भाजपा इसपर ओछी राजनीति कर रही है और धर्म के नाम पर देश को बांटना चहिती है जो काम कांग्रेस पिछले 70 वर्षो से करते आ रही है उसी एजेंडे पर भाजपा भी चल पड़ी है और अनाब शनाब बयानबाजी कर अपनी राजनीति चमकाने मैं लगी है।पार्टी पूरी तरह कश्मीरी पंडितो के साथ खड़ी है और उनका दर्द भलीभांति जानती है जिसके चलते दिल्ली मै सरकार ने कश्मीरी पीड़ित पंडितों को नौकरियां भी दी है और जो भी यथा संभव सहायता होनी चाहिए निसंकोच प्रदान की है।गौरव शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोग पड़े लिखे व जागरूक है उन्हें ऐसे बयानों से समझ आता है कि किस प्रकार भाजपा देश को बांटने मैं लगी है और धर्म के नाम पर अपनी राजनीति चमकाना चाहती है।निसंकोच आम आदमी पार्टी का कुनबा बढ़ता देख भाजपा बोखला उठी है। पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि आज कार्यालय मैं नावनुयक्त सह प्रभारी सरदार कुलवंत सिंह  का  स्वागत किया गया।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close