विविध

देश में कुछ ऐसी ताकते भी काम कर रही है जो खाती देश का है पर देश से साथ गद्दारी भी करती है : कश्यप

No Slide Found In Slider.

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा की जब से देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार आई है तब से भारत विश्व का सबसे शक्तिशाली देश बना है, आज भारत आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा है। कोविड संकटकाल के समय जब दुनिया के सभी देश अर्थित रूप से कमजोर हुए थे , तब भी भारत मजबूती के साथ खड़ा था। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत की आर्थिकी फिर सुदृढ़ रूप से खड़ी हो गई है।

भाजपा सरकार ने देश से भारष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंका है पिछले सात साल में एक भी भारष्टाचार का मामला सामने नहीं आया है, कांग्रेस सरकार के समय आए दिन भारष्टाचार के मामले सामने आते थे।

उन्होंने कहा की आज भारत शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है पूरे विश्व में भारत के डॉक्टर, इंजीनियर और विज्ञानिको की अलग पहेचान है। भारत विश्व का शिक्षा हब बन रहा है।

भारत एक तरुण देश है और देश को आगे लेगजाने में युवाओं को भूमिका महत्वपूर्ण है। देश की तरक्की के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए।

सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पूरी शक्ति के साथ भाजपा को एक बार फिर देश और प्रदेश में सत्ता में लाने के लिए स्कारात्मक रूप से लगना है।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

उन्होंने कहा की भारत आज नक्सलवाद एवं आंतरिक और बाहरी आतंकवाद से जूझ रहा है, देश में कुछ ऐसी ताकते भी काम कर रही है जो खाती देश का है पर देश से साथ गद्दारी भी करती है। वो सभी ताकते एक जुट होकर भाजपा को हारने में लगी है जिसमे वो कामयाब नही हो पा रही है।

वो नकारात्मक ताकते देश को छीन भिन करने में लगी है , हम उन्हे टुकड़े टुकड़े गैंग भी कह सकते है।

कांग्रेस के नेता कनाहिया कुमार एक बड़ा उद्धारण है जो जे एंड यू में देश को बांटने के नारे लगाते थे।

कश्यप ने कहा की कांग्रेस अपने 70 साल के राज में गरीबी हटाओ का नारा लगती रही, पर देश से गरीबी नही गरीब प्राण त्याग रहा था, पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वास्तव में गरीबों के लिए काम किया आज विश्व की सबसे बड़ी अन्न वितरण योजना भारत में चल रही है जिससे गरीब को हर महीने 5 किलो अनाज और 1 किलो दाल मिल रही है। प्रधानमंत्री से सच में गरीबों का दर्द समझा उनको घर और शौचालय भी बना कर दिए।

उन्होंने कहा की भारत आज आत्मनिर्भर भारत बनने की ओर अग्रेसर है जिसका सबसे बड़ा उद्धारण कॉविड के समय भारत में बनी 2 वैक्सीन है इतना ही नहीं इन वैक्सीन को भारत ने अन्य देशों को ही भेजा है।

आज भारत रक्षा के क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर होने जा रहा है अब भारत में रक्षा क्षेत्र से जोड़े उपकरणों का भी निर्माण होगा।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close