विविध

खड्ड फुटबॉल स्टेडियम में 19 को मनाया जाएगा एएफसी महिला दिवस

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

जिला ऊना के हरौली विधानसभा क्षेत्र में स्थित खड्ड फुटबॉल स्टेडियम में 19 मार्च को सुबह 11:00 बजे एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) महिला दिवस मनाया जा रहा है। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ के मीडिया कोऑर्डिनेटर सत्यदेव शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि इस मौके पर खड्ड फुटबॉल अकादमी बनाम गोलाजा फुटबॉल क्लब पुणे (महाराष्ट्र) के बीच एक प्रदर्शनी मैच खेला जाएगा। इसके अलावा इस मौके पर स्थानीय तथा ग्रामीण महिलाओं के लिए मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया जा रहा है। यूं तो अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है, परंतु एशियाई फुटबॉल परिसंघ ने इसे 19 मार्च को मनाने का निर्णय किया है। इसके लिए एएफसी ने जिला ऊना के खड्ड फुटबॉल स्टेडियम को चुना। इसमें भाग लेने के लिए महाराष्ट्र के पुणे से महिलाओं की एक विशेष टीम यहां आ रही है। इस दौरान खड्ड फुटबॉल अकादमी की लड़कियों का इस क्लब के साथ एक प्रदर्शनी मैच रखा गया है। हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ के महासचिव दीपक शर्मा ने बताया कि एएफसी महिला दिवस को मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला को चुनने का वह एएफसी का आभार व्यक्त करते हैं। इसमें स्थानीय लड़कियों को अपने खेल की प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। यह हिमाचली लड़कियों के लिए सौभाग्य का विषय है। इसमें प्रदेश भर की लड़कियों को टीम में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें सभी जिला फुटबॉल संघ को भी शामिल करने का न्योता दिया गया है। दीपक शर्मा ने बताया कि रंगों का त्योहार होली भी इस मौके पर धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने सभी खेल प्रेमियों से इस कार्यक्रम में भाग लेने का आवाह्न किया है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
No Slide Found In Slider.

सत्यदेव शर्मा सहोड़

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close