विविध

महाविद्यालय के पास चल रहे हैं निर्माण कार्य पर रखी जाए कड़ी नज़र

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संजौली इकाई द्वारा महापौर शिमला  सत्या कौंडल को महाविद्यालय के पास चल रहे हैं निर्माण कार्य की जांच हेतु ज्ञापन सौंपा गया।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM

 

विभाग संयोजक सचिन ने जानकारी देते हुए बताया की महाविद्यालय के समीप जो भी कार्य किया जा रहा है प्रशासन उस पर पुरा धयान दे और उसमे पूरी तरह से शरिये के साथ स्तंभों को खड़ा करके ही कार्य हो और साथ ही महाविद्यालय के समीप होने वाले कार्यो को करते समय महाविद्यालय प्रशासन के साथ बात चित करके ही कार्य हो जिससे महाविद्यालय प्रशासन के भी धयान मे सारे कार्य की जानकारी हो।

No Slide Found In Slider.

 

 

इकाई अध्यक्ष अंकुश वर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से लेकर अभी तक सदैव विद्यार्थी व समाज के हित के लिए कार्य करती  आई है। उन्होंने कहा कि संजौली महाविद्यालय  के समीप चल रहे फुटपाथ कार्य में बहुत सी खामियां सामने आई हैं जिसका परिणाम आने वाले समय में विद्यार्थियों और कई अन्य लोगों को सहन करना पड़ सकता है। इस फुटपाथ कार्य में लोगों की सुरक्षा को नजरअंदाज करते हुए लोगों की सुरक्षा को मजाक बनाकर कार्य किया जा रहा है। इकाई सचिव शुभम ने कहा कि महापौर शिमला से अनुरोध है कि वह जल्द से जल्द इस कार्य की जांच करें और लोगों की सुरक्षा को ध्यान रखकर इसका कार्य पूर्ण करें।

 

महापौर शिमला को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के माध्यम से पता लगते ही उन्होंने तुरंत ही अधिशाषी अभियंता को  कार्य स्थान पर जाकर  निर्माण कार्य की जांच करने का आदेश दिया और अधिशाषी अभियंता ने यह सुनिश्चित किया कि फुटपाथ का कार्य जो चल रहा है उसको सही ढंग से किया जाए और उसमें लोहे के पिलर दिए जाएं ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।

 

 

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close