ब्रेकिंग-न्यूज़

बड़ी खबर :सड़कों पर ट्रैफिक जाम, मरीज परेशान , बच्चे भी समय पर ना पहुंच पा रहे स्कूल

कॉन्ग्रेस ने जताई ने जताई चिंता

WhatsApp Image 2026-02-05 at 5.59.45 PM

.प्रदेश कांग्रेस ने शिमला शहर में ट्रैफिक जाम की बढ़ती समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि बोलूगंज कार्ट रोड़,क्रोसनिंग से शिमला ओल्ड बस स्टैंड तक पहुंचने में एक घण्टे से अधिक का समय लग रहा है। सुबह 9 बजे से 11 बजे तक तो यह समस्या विकराल रूप ले चुकी है जिसके कारण स्कूल जाने वाले बच्चों और कर्मचारियों को अपने कार्यलयों में पंहुचने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। आम लोगों को ट्रैफिक की इस विगड़ती समस्या से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस बेबस नज़र आ रही है। किसी भी वीआईपी को तो ट्रैफिक पुलिस आसानी से इस जाम से निकालती है पर आम नागरिक को जाम की इस समस्या से घण्टों झूझना पड़ रहा है।

No Slide Found In Slider.
No Slide Found In Slider.

प्रदेश कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल ने शिमला प्रशासन की आलोचना करते हुए कहा है कि वह शहर की ट्रैफिक की कोई भी सुचारू योजना कायम नही कर सका है। उन्होंने कहा है कि प्रशासन आये दिनों इस जाम से छुटकारा दिलाने के लिये मीडिया में बयान तो दे रहा है पर धरातल में शून्य है।

हिमराल ने प्रशासन से लोगों को बढ़ती इस समस्या से छुटकारा दिलाने की गुहार लगाते हुए कहा कि सुबह अगर बालूगंज क्रॉसिंग से विधानसभा रेलवे स्टेशन तक इसे एकतरफा आने के लिये किया जाता है तो बहुत हद तक जाम की इस समस्या से निपटा जा सकता है।उन्होंने सरकार से मांग की है कि ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए कोई कारगर उपाय की कोई कार्ययोजना तैयार करें।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close