विविध

देश की आजादी दिलाने में सब कुछ न्यौछावर करने वाले देश भक्तो के बारे में बच्चों को देंगें जानकारी

No Slide Found In Slider.

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की दो दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारिणी बैठक गुजरात के बड़ोदरा में सम्पन, राष्ट्र निर्माण में सहयोग करेंगे संगठन के कार्यकर्ता। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की दो दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारिणी बैठक गुजरात के बड़ोदरा में सम्पन्न हुई, जिसमे देश के सभी राज्यो के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस बैठक में अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ की भविष्य योजना के साथ साथ आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष पर देश के एक लाख 90 हजार विद्यालयों में संगठन के कार्यकर्ता एक अगस्त को जाकर देश की आजादी दिलाने में सब कुछ न्यौछावर करने वाले देश भक्तो के बारे में बच्चों को जानकारी देंगे।अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ हिमाचल के प्रान्त महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश से इस बैठक में पांच पदाधिकारियों ने भाग लिया, जिसमे राष्ट्रीय सचिव पवन मिश्रा, प्रान्त अध्यक्ष पवन कुमार, प्रान्त संगठन मंत्री विनोद सूद, प्रान्त सह संगठन मंत्री भीष्म जी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close