शिमला विश्वविद्यालय में नया इतिहास: कुलपति प्रो. डॉ. देवेंद्र शर्मा ने किया ‘कैंपस अपडेटे पीरियडिकल’ के प्रथम अंक का शानदार लॉन्च!

शिमला, अक्टूबर 31
शनिवार को शिमला (एपीजी) विश्वविद्यालय के प्रांगण में एक बेहद अहम और उत्साहवर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शानदार अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. देवेंद्र शर्मा ने विश्वविद्यालय के नए ‘कैंपस अपडेटे पीरियडिकल’ के प्रथम अंक का विधिवत शुभारंभ और भव्य लॉन्च किया।
इस ऊर्जावान लॉन्च कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में छात्र – छात्राओं और प्राध्यापकों का उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम स्थल पर भारी संख्या में छात्र-छात्राएं और शिक्षकगण मौजूद रहे और तालियों की गूंज के साथ इस बेहतरीन शुरुआत का स्वागत किया। लॉन्च के दौरान छात्र- छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. डॉ. देवेंद्र शर्मा ने कहा कि यह कैंपस अपडेटेड पीरियडिकल सिर्फ पन्नों का एक समूह नहीं है, बल्कि यह शिमला विश्वविद्यालय के हर एक विद्यार्थी और शिक्षक की प्रतिभा, विचारों, अनुसंधानों और उपलब्धियों का सच्चा दर्पण है। आज का युवा नए बदलाव और सृजनात्मकता के साथ आगे बढ़ रहा है। मुझे पूरा विश्वास है कि यह पीरियडिकल कैंपस की हर एक गतिविधि को एक नई दिशा देगा और सभी को कुछ नया और बेहतरीन करने के लिए प्रेरित करेगा। आइए, हम सब मिलकर इसे सफलता की नई ऊंचाइयों पर ले जाएं! इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के विभागाध्यक्ष और अधिष्ठाता भी उपस्थित रहे।



