विविध

जेबीटी के लिए अंतरजिला ट्रांसफर पालिसी में संशोधन, भाषा एवं शास्त्री अध्यापकों को टी जी टी पदनाम पर चर्चा

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

आज दिनांक 14 अप्रैल 2022 को हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ जिला सोलन की बैठक जिला अध्यक्ष  के एल शर्मा जी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रांत महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। जिसमें अगस्त माह में प्रदेश के विद्यालयों में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाने हेतु योजना और संगठन के विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में ‘मेरा विद्यालय मेरा तीर्थ’ विषय पर भी चर्चा की गई। बैठक शिक्षक महासंघ की सोलन इकाई द्वारा अध्यापकों के विभिन्न प्रमुख मुद्दों को हल करने हेतु सरकार का धन्यवाद किया गया जिनमें सी एंड वी व जे बी टी के लिए अंतरजिला ट्रांसफर पालिसी में संशोधन, भाषा एवं शास्त्री अध्यापकों को टी जी टी पदनाम की घोषणा, SMC के लिए स्थाई नीति बनाने का निर्णय सम्मलित हैं।

ashb advt_page-0001
No Slide Found In Slider.

बैठक में शिक्षक महासंघ के पदाधिकारियों सहित जिला सोलन के विभिन्न खंडों के पदाधिकारियों ने भाग लिया जिसमें जिलाध्यक्ष श्री केएल शर्मा, महामंत्री  कमल कुमार संगठन मंत्री डॉक्टर अरुण शर्मा ,कोषाध्यक्ष श्री ज्योति प्रकाश, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री मनोज शर्मा, सह संगठन मंत्री श्री खुशवंत कुमार, सह संगठन मंत्री श्री नरेश कुमार ,श्री राहुल शर्मा, श्री विजय शर्मा प्रभा पुंडीर ,श्रीमती नीलम शर्मा गीतांजलि शर्मा, श्री जोगा सिंह श्री रमेश जी श्री टीका राम जी आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close