आर.के.एम.वी. शिमला की एन.सी.सी. कैडेट्स ने लहराया परचम, तीन शिविरों में जीते 26 पदक

*शिमला, 12 सितंबर 2026*
राजकीय कन्या महाविद्यालय (आर.के.एम.वी.) शिमला की एन.सी.सी. कैडेट्स ने वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (ए.टी.सी.), वाइब्रेंट विलेज कैंप और वाइब्रेंट कल्पा कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल *26 पदक, जिनमें 11 स्वर्ण और 15 रजत पदक* शामिल हैं, जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
ए.टी.सी. शिविर के दौरान कैडेट *सैलवी रनाइक* ने ए.टी.सी. सीनियर और गार्ड ऑफ ऑनर में प्रथम स्थान और सांस्कृतिक नृत्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खुशी, मानसी, कनक, बंदना और नेहा ने सांस्कृतिक नृत्य में द्वितीय स्थान हासिल किया।
कैडेट *ईशिता* ने ग्रुप डांस और सोलो डांस में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कैडेट *अक्षिता* ने रस्साकशी, ग्रुप डांस और वेपन हैंडलिंग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कैडेट *पलक, नेहा, कुमकुम और मुस्कान* ने गार्ड ऑफ ऑनर में प्रथम स्थान और सांस्कृतिक नृत्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
वाइब्रेंट विलेज कैंप में कैडेट *निधि* ने रस्साकशी में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वाइब्रेंट कल्पा कैंप में *पारुल ठाकुर और पल्लवी* ने रस्साकशी में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कैडेट *नेहा नेगी* ने रस्साकशी और वॉलीबॉल दोनों स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
महाविद्यालय की प्राचार्या *डॉ. अनुरिता सक्सेना* ने सभी विजेता कैडेट्स को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कैडेट्स का यह प्रदर्शन उनके अनुशासन, टीम भावना और समर्पण का प्रतीक है। यह उपलब्धि महाविद्यालय और एन.सी.सी. इकाई के लिए गर्व का विषय है।




