ब्रेकिंग-न्यूज़

हिंदी हमारी स्वाभिमान की भाषा, इसे सम्मान के साथ आगे बढ़ाएं – अनुपम कश्यप

राजभाषा पखवाड़ा-2026 के तहत जिला स्तरीय अंतर विद्यालय राजभाषा प्रतियोगिताओं का आयोजन

No Slide Found In Slider.

भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला शिमला द्वारा राजभाषा पखवाड़ा-2026 के अवसर पर आज ऐतिहासिक गेयटी थियेटर के गोथिक हॉल में जिला स्तरीय अंतर विद्यालय राजभाषा प्रतियोगिताओं में भाषण, निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इन प्रतियोगिताओं में शिमला के विभिन्न क्षेत्रों से 20 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

No Slide Found In Slider.
कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने शिरकत की। इस अवसर पर जिला शिमला में राजभाषा हिन्दी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास ममता पॉल, जिला कार्यालय सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं जिला शिमला, कर्मचारी वर्ग में एसए जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय शिमला राजेश ठाकुर को राजभाषा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
अन्तर विद्यालय जिला स्तरीय जिला राजभाषा प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार राशि, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित कर प्रोत्साहित किया।
अनुपम कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदी भाषा देश में हर जगह प्रयोग होने वाली भाषा है l उन्होंने कहा कि सरकार ने नई शिक्षा नीति में भी भाषा और गणित विषयों पर विशेष बल दिया है l उन्होंने कहा कि हर एक भाषा का हमारे जीवन में अलग महत्व रहता है और छात्रों को नई–नई भाषाओं को सीखने में रुचि रखनी चाहिए l इसके साथ ही हमें अपनी मातृभाषा का भी सम्मान करना चाहिए l हिंदी भाषा में जो मान सम्मान और अपनापन मिलता है और किसी और भाषा में नहीं मिलता। उन्होंने भाषा एवं संस्कृति विभाग की प्रशंसा करते हुए कहा कि विभाग राजभाषा हिंदी के प्रचार–प्रसार के लिए बेहतरीन कार्य कर रहा है।उपायुक्त ने छात्रों से अपने जीवन की दिशा स्वयं निर्धारित करने का भी आवाहन किया।
सहायक निदेशक भाषा एवं संस्कृति विभाग अनिल हारटा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उन्हें प्रतियोगिताओं की पूर्ण जानकारी दी l उन्होंने बताया कि भाषा एवं संस्कृति विभाग विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से वर्षभर भाषा और संस्कृति का संरक्षण और संवर्धन करने के लिए प्रयासरत है l उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा 11 राज्यों और 3 केन्द्र शासित प्रदेशों की राजकीय भाषा है तथा हिमाचल प्रदेश भी हिंदी भाषी प्रदेश है l
जिला भाषा अधिकारी शिमला सरोजना नरवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि “हिन्दी हमारी स्वाभिमान की भाषा” या “हिन्दी भाषा का वर्तमान और भविष्य ” विषय पर आधारित भाषण प्रतियोगिता में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जतोग की भार्गवी ने प्रथम, स्वर्ण पब्लिक स्कूल टूटीकंडी की आहाना ने द्वितीय, डीएवी लक्कड़ बाजार की भूमिका तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ठियोग आरब ने संयुक्त रूप तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता बहुविकल्पीय राजभाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ठियोग की सूमिति ने प्रथम, दूसरे स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अन्नाडेल की मुस्कान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पोर्टमोर की प्राची गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
निबंध लेखन प्रतियोगिता में सम्भोता तिब्बतियन स्कूल छोटा शिमला के विरासत ब्रामटा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली की ऋतु वर्मा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बालूगंज की अर्पिता ठाकुर ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिता का शुभारम्भ प्रदेश के वरिष्ठ एवं प्रसिद्ध साहित्यकार सुदर्शन वशिष्ठ ने किया।
आयोजन में निबंध लेखन प्रतियोगिता में वरिष्ठ साहित्यकार व भाषाविद सुदर्शन वशिष्ठ, गुप्तेश्वर नाथ उपाध्याय, ओम प्रकाश शर्मा, निर्णायक की भूमिका में उपस्थित रहे। भाषण प्रतियोगिता में डॉ सत्य नारायण स्नेही, गोपाल दिलैक, डॉ संतोष कुमार शर्मा ने निभाई।
इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी नागरिक शिमला ग्रामीण मनजीत शर्मा विशिष्ट अतिथि, जिला लोक संपर्क अधिकारी शिमला सिंपल सकलानी, एपीआरओ अजय बन्याल, शिवम ठाकुर और अशोक कुमार, देवेंद्र कुमार देव तथा विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक उपस्थित रहे।
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close