विविध

तकनीकी कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की मांग, अधिकारियों से मिला संघ

No Slide Found In Slider.

विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ जिला शिमला की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने उठाई तकनीकी कर्मचारियों की विभिन्न मांगों एवं समस्याओं पर आवाज

No Slide Found In Slider.

आज दिनांक 7 सितंबर 2026 को हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ, जिला शिमला की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी द्वारा विद्युत बोर्ड के विभिन्न वरिष्ठ अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट की गई। इस क्रम में संघ की जिला कार्यकारिणी ने मुख्य अभियंता शिमला जोन, तकनीकी कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की मांग, अधिकारियों से मिला संघउप मुख्य अभियंता, शिमला सर्कल,
उप मुख्य अभियंता, इलेक्ट्रिकल सिस्टम टूटू, अधिशासी अभियंता, इलेक्ट्रिकल सिस्टम टूटू तथा अतिरिक्त अधिशासी अभियंता, डिवीजन नंबर-2 शिमला से मुलाकात कर कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।

शिष्टाचार भेंट के दौरान नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी द्वारा अधिकारियों को दिनांक 18 अगस्त 2026 को रोहड़ू में आयोजित जिला शिमला की त्रैवार्षिक आम सभा एवं चुनाव प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही चुनाव प्रक्रिया की प्रोसीडिंग एवं संबंधित दस्तावेज भी अधिकारियों को सौंपे गए।

बैठक के दौरान जिला शिमला के तकनीकी कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न सामूहिक मांगों, कार्यस्थल की समस्याओं, स्टाफ की कमी, कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था तथा आवश्यक तकनीकी सुविधाओं सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। संघ के पदाधिकारियों ने अधिकारियों के समक्ष कर्मचारियों को कार्य निष्पादन के दौरान आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों को प्रमुखता से रखा तथा मांग की कि कर्मचारियों की समस्याओं का विभागीय स्तर पर प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।

No Slide Found In Slider.

विशेष रूप से फील्ड में कार्यरत तकनीकी कर्मचारियों को पर्याप्त एवं गुणवत्तापूर्ण सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाने, आवश्यक तकनीकी सामग्री की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने, कर्मचारियों की कमी को दूर करने तथा लंबित कर्मचारी वित्त संबंधी मामलों पर उचित कार्रवाई करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। संघ ने कहा कि फील्ड कर्मचारियों द्वारा विषम परिस्थितियों में भी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए निरंतर सेवाएं प्रदान की जा रही हैं, इसलिए उनके कार्यस्थल से संबंधित मूलभूत आवश्यकताओं और समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना आवश्यक है।

बैठक के दौरान अधिकारियों द्वारा संघ की ओर से उठाए गए विषयों को गंभीरता से सुना गया। चर्चा में उठाई गई कुछ मांगों एवं समस्याओं पर मौके पर ही संबंधित अधिशासी अभियंता को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई एवं समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। संघ ने अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं को सकारात्मक रूप से सुनने तथा त्वरित कार्रवाई के निर्देश देने के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर तकनीकी कर्मचारी संघ, जिला शिमला के जिला अध्यक्ष श्री अंकेश कुमार ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य जिला शिमला के तकनीकी कर्मचारियों की जायज मांगों एवं समस्याओं को उचित मंच पर प्रभावी ढंग से उठाना तथा उनका समाधान सुनिश्चित करवाना है। उन्होंने कहा कि जिला कार्यकारिणी द्वारा सभी इकाइयों से कर्मचारियों की लंबित मांगों एवं समस्याओं को एकत्रित किया जाएगा और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर व्यवस्थित करते हुए पूरे जिला शिमला का एक विस्तृत मांग-पत्र शीघ्र ही संबंधित अधिकारियों को सौंपा जाएगा।

इस अवसर पर श्री पवन परमार राज्य उपमहासचिव, सहित जिला कार्यकारिणी के सभी अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने अधिकारियों के साथ हुई इस सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण बैठक को कर्मचारी हितों की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close