ब्रेकिंग-न्यूज़

पुनर धार बना नौहराधार खंड का सर्वश्रेष्ठ विद्यालय

No Slide Found In Slider.

 

नौहराधार खंड की 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की छात्राओं की खंड स्तरीय तीसरी खेल कूद प्रतियोगिता में पुनर धार ने कबड्डी तथा वाली बाल में प्रथम स्थान हासिल कर सर्वश्रेष्ठ विद्यालय का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता प्रभारी मधु पुंडीर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में वॉली बाल में पुनर धार ने परम्परागत विजेता देवा मामल को सीधे 3-0 से पराजित किया जबकि कबड्डी में चाडना को एक तरफा मुकाबले में हरा कर ट्राफी को अपने नाम कीया। वाली बाल तथा कबड्डी में क्रमशः देवामानल एवं चाढ़ना दूसरे स्थान पर रहे। खो खो का खिताब देवामानल ने उच्च विद्यालय देवना थनगा को पराजित कर अपने नाम किया ।बैडमिंटन में विजेता बौगधार तथा उप विजेता चौरास विद्यालय रहा एवं योगा की ट्रॉफी नोहरा धार विद्यालय को मिली।
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि ऑस्ट्रेलिया की बहु राष्ट्रीय कंपनी अटलासियान में वरिष्ठ सॉफ्टवेयर अभियंता तथा इसी पंचायत के प्रतिभावान युवा रोहित भारद्वाज रहे । मुख्यातिथि रोहित भारद्वाज ने अपने अत्यधिक प्रेरक भाषण से छात्राओं सहित समस्त युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि खेलों का निरंतरता , एकाग्रता एवं अनुशासन के लिय अत्यंत महत्व हैं तथा वर्तमान व्यस्त कार्यशैली के मध्यनजर इसका महत्व बहुत बढ़ जाता हैं अतः प्रतियोगिता ही नहीं बल्कि स्वस्थ जीवन के लिय प्रत्येक विद्यार्थी को शिक्षा के साथ साथ किसी न किसी खेल में अवश्य भाग लेना चाहिए।
सह प्रभारी प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा हिमांशु चौहान ने मंच का कुशल संचालन किया
इस अवसर पर स्थानीय विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य एवं संगठन सचिव वीरेंद्र सिंह , स्टेट अवॉर्डी शिक्षक एवं विद्यालय प्रवक्ता संघ राज्य चेयरमैन सुरेन्द्र पुंडीर, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष चमन लाल, ग्राम पंचायत भराड़ी के पंचायत के प्रधान तमन धीमान समस्त सदस्य , पूर्व प्रधान चैत राम वर्मा , पूर्व जिला परिषद सदस्य कमल राज वर्मा, पूर्व प्रधान विपता नंद शर्मा, राम स्वरूप शर्मा , युवा कांग्रेस अध्यक्ष अजय भारद्वाज , आत्मा राम शर्मा, जोगेंद्र नंबरदार , वाला राम वर्मा , सतपाल वर्मा, राजेंद्र शर्मा, विभिन्न महिला मंडल, युवक मंडल, विभिन्न विद्यालयों के प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा , डीपीई, शारीरिक शिक्षा एवं अन्य शिक्षकों सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया । प्रतियोगिता प्रभारी मधु पुंडीर ने जिला क्रीड़ा संघ सिरमौर तथा समस्त एवं विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों का प्रनिधित्व कर स्थानीय विद्यालय स्टाफ, तथा स्थानीय लोगों का ऐतिहासिक मेजबानी के लिय हार्दिक आभार व्यक्त किया । प्रभारी ने विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया से जुड़े सभी पत्रकारों का लगातार तीन दिनों तक खेलो की अपडेट के लिय विशेष आभार व्यक्त किया। नौहराधार तहसील के इस दूर दराज के विद्यालय में पहली बार इस प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था । निसंदेह यह चुनौतीपूर्ण था परंतु सीमित सुविधाओं के वावजूद भी जिस सफलता के साथ इस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ वह बेहद सराहनीय हे। प्रतियोगिता प्रभारी ने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न उच्च एवं वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों की 120 छात्राओं ने भाग लिया । इसके उपरांत बहत्तर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का चयन विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वालो जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिय किया गया ।

No Slide Found In Slider.
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close