ब्रेकिंग-न्यूज़विशेष

EXCLUSIVE: साहब: मैं गरीब हूँ मेरी पेंशन कब आएगी ?

हिमाचल में कई बीपीएल की पेंशन पर स्पर्श का ग्रहण? कई बीपीएल पेंशनरों की राशि लौटने की भी चर्चा

No Slide Found In Slider.

शिमला।

No Slide Found In Slider.

हिमाचल प्रदेश में बीपीएल श्रेणी के पात्र लाभार्थियों के लिए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय सामाजिक सहायता पेंशन योजना के तहत पेंशन वितरण को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार पिछले लगभग पांच महीनों से पहले ही पेंशन लंबित रही वही कई पात्र लाभार्थियों की पेंशन नहीं आने से कई पेंशन धारक परेशान हो कर  कार्यालय के  चक्कर काटने में लगे हैं है। जिसमें बुजुर्ग  को बहुत ज़्यादा दिक़्क़त पेश आ रही है । पहले पेंशन नियमित रूप से मिलती थी, लेकिन बताया जा रहा है कि केवाइसी प्रक्रिया और एस-एन-ए स्पर्श पोर्टल लागू होने के बाद वितरण प्रभावित हुआ है।

सूत्रों के मुताबिक़  कुछ मामलों में पेंशन की राशि ट्रेज़री से  क्रेडिट होने के बाद वापस लौटने की स्थिति भी सामने आई है। यदि यह सही है तो बीपीएल परिवारों की आर्थिक परेशानियाँ और बढ़ गई हैं, क्योंकि यह पेंशन उनकी दैनिक जरूरतों का सहारा है। हालाँकि इस बात को   सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग भी मानता है कि  एस-एन-ए स्पर्श पोर्टल के क्रियान्वयन में तकनीकी दिक्कतों के कारण भुगतान प्रक्रिया प्रभावित हुई है। और कोशिश की जा रही है कि जल्द से जल्द पेंशन को सुचारु रूप से सम्बंधित पेंशनरों को दी जाए

No Slide Found In Slider.

उठे सवाल

सवाल उठ रहे हैं कि यदि नई व्यवस्था लागू की गई थी, तो उसके सुचारू संचालन को पहले सुनिश्चित क्यों नहीं किया गया। लाभार्थी और संबंधित लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस देरी को लेकर जवाब तलबी क्यों नहीं की जा रही है 

 

 देखा जा रहा है कि हर दिन संबंधित विभाग के कार्यालयों में पेंशनर जो BPL श्रेणी के तहत है वह अपनी पेंशन बंद होने की शिकायत लेकर पहुँच रहे हैं वो पहले से ही BPL श्रेणी के तहत है और अब हर महीने की  उम्मीद सरकार के तहत थी  कि ये सहायता उन्हें समय पर मिलेगी लेकिन वह भी सहायता कई लाभार्थियों को नहीं मिल पा रही है इस योजना के तहत कुछ भाग केंद्र सरकार देती है

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close