ब्रेकिंग-न्यूज़

तिरंगे को सलामी, शहीदों को नमन; कन्या महाविद्यालय में उत्साह से मनाया स्वतंत्रता दिवस

No Slide Found In Slider.

 

राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला में आज 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन उत्साह, उमंग व देशभक्ति की भावना के साथ महाविद्यालय प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनुरिता सक्सेना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि के स्वागत से हुआ। इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने राष्ट्रध्वज को सम्मानपूर्वक सलामी दी।कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया।समारोह में NCC और NSS की छात्राओं द्वारा मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्या ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रेरणादायक संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि लाखों बलिदानों के बाद हमें जो आजादी मिली है इसे बनाए रखने के लिए हमें संविधान में जो हमें अधिकार मिले हैं उनके साथ- साथ हमारे कुछ कर्तव्य भी हैं जिन्हें हमें पूरा करना है देश की सुरक्षा, एकता, अखंडता, सौहार्द आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए ये अत्यंत आवश्यक है।80 वर्षों की इस यात्रा में देश ने हर क्षेत्र में बहुत उन्नति की है किन्तु अभी बहुत कुछ करना बाकी है और इस उन्नति में हम सभी को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी है। इस आयोजन में संगीत विभाग की छात्राओं ने मनमोहक देशभक्ति गीत, संगीत तथा मनमोहनक नृत्य प्रस्तुत किया। स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने राष्ट्रीय एकता अखंडता की शपथ ली

No Slide Found In Slider.
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close