विविधविशेष

वैष्णवी, आदित्य, स्ताव्या और अग्नेय ने बढ़ाया हिमाचल का मान, कई खिलाड़ियों का इंटरनेशनल चयन

WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (1)
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.21
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (2)

वैष्णवी, आदित्य, स्ताव्या और अग्नेय ने बढ़ाया हिमाचल का मान, कई खिलाड़ियों का इंटरनेशनल चयन

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

शिमला आइस स्केटिंग क्लब के खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस वर्ष देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय आइस हॉकी चैंपियनशिप में क्लब के कई खिलाडिय़ों ने हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।

अंडर-15 और अंडर-18 वर्ग में वैष्णवी कुठियाला, अंडर-18 वर्ग में आदित्य वर्मा, स्ताव्या पंडित और अग्नेय सिंह ग्रोवर, जबकि सीनियर वर्ग में प्रणव डोगरा, अभिमन्यु शर्मा और गमनदीप सिंह ने प्रदेश की ओर से भाग लिया। क्लब के अध्यक्ष मनप्रीत सिंह सैंबी, सचिव रजत मल्होत्रा व प्रैस सचिव सुदीप महाजन ने सभी खिलाडिय़ों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और समर्पण के लिए बधाई देते हुए इसे प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया।

No Slide Found In Slider.

उन्होंने बताया कि युवा स्पीड स्केटर्स तेजस्वी कुठियाला और समर्थ अत्री ने भी देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। दोनों खिलाडिय़ों का चयन अब देहरादून में होने वाली एशियन स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। प्रतियोगिता से पहले दोनों खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में एक माह के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेंगे।

इसी क्रम में क्लब की उभरती हुई फिगर स्केटर पावनी कुठियाला का चयन सिंक्रोनाइज्ड स्केटिंग के लिए हुआ है, जिसे हाल ही में शीतकालीन ओलंपिक खेलों में शामिल किया गया है। वह टीम के साथ बैंकॉक में आयोजित उन्नत प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रही हैं। वहीं, सीनियर खिलाड़ी प्रणव डोगरा का चयन आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा बुडापेस्ट (हंगरी) में आयोजित रैफरी डिवैल्पमैंट कैंप के लिए किया गया है। यह चयन भारत में आइस हॉकी रैफरिंग के विकास में उनके योगदान और क्षमता का प्रमाण माना जा रहा है। इसके अलावा गमनदीप सिंह का चयन अगले महीने दक्षिण कोरिया में आयोजित गोलकीपर कोचिंग कैंप के लिए हुआ है, जहां उन्हें गोलटेंडिंग तकनीकों का उन्नत प्रशिक्षण और अंतर्राष्ट्रीय अनुभव प्राप्त होगा।

शिमला आइस स्केटिंग क्लब के प्रबंधन ने सभी खिलाडिय़ों और अधिकारियों को इन उल्लेखनीय उपलब्धियों पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनका कहना है कि इन खिलाडिय़ों की सफलता हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और इससे प्रदेश तथा देश में आइस स्पोर्ट्स को नई पहचान और प्रोत्साहन मिलेगा। Aaditya verma, Stavya Pandit, Agney Singh Grover Paavany Kuthiala

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close