विशेषशिक्षा

6 साल की मेहनत लाई रंग, शिमला के समर्थ और तेजस्वी भारतीय टीम में चयनित

WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (1)
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.21
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (2)

6 साल की मेहनत लाई रंग, शिमला के समर्थ और तेजस्वी भारतीय टीम में चयनित

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

शिमला, 19 जुलाई: हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि शिमला के ऑकलैंड हाउस स्कूल्स के दो विद्यार्थियों का चयन एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ है।

 

ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज़ के कक्षा 10 के छात्र समर्थ अत्री तथा ऑकलैंड हाउस स्कूल की छात्रा तेजस्वी कुठियाला ने देहरादून, उत्तराखंड में आयोजित 21वीं राष्ट्रीय शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के आधार पर भारतीय टीम में जगह बनाई।

 

राष्ट्रीय चैंपियनशिप के बाद आयोजित नेशनल ट्रेनिंग कैंप में भी दोनों खिलाड़ियों ने अपनी गति, तकनीक और निरंतर प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया, जिसके आधार पर उनका चयन इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।

No Slide Found In Slider.

 

समर्थ अत्री और तेजस्वी कुठियाला पिछले छह से सात वर्षों से ऐतिहासिक शिमला आइस स्केटिंग रिंक में प्रशिक्षक पंकज प्रभाकर के मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण ले रहे हैं। भारतीय टीम में उनका चयन वर्षों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है।

 

इस उपलब्धि पर ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज़ और ऑकलैंड हाउस स्कूल के प्रबंधन एवं शिक्षकों के साथ-साथ दोनों खिलाड़ियों के परिजनों, प्रशिक्षक तथा प्रदेश के खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

 

भारतीय टीम में चयन के साथ समर्थ अत्री और तेजस्वी कुठियाला अब एशियाई मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके विद्यालयों और शिमला बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close