विशेष

MDM: हिमाचल प्रदेश के कई स्कूलों में मिड-डे मील प्रभावित: कांगड़ा का मामला प्रमुख

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

हिमाचल प्रदेश के कई स्कूलों में मिड-डे मील योजना के तहत भोजन तैयार करने में समस्याएं आ रही हैं, जिसका प्रमुख उदाहरण जिला कांगड़ा है। जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, धर्मशाला ने सभी गैस एजेंसियों को आदेश दिया है कि वे स्कूलों को घरेलू LPG सिलेंडरों की तत्काल आपूर्ति करें।

No Slide Found In Slider.
No Slide Found In Slider.

कई स्कूलों ने शिकायत की है कि सिलेंडर समय पर नहीं मिल रहे, जिससे मिड-डे मील योजना बाधित हो रही है। खासकर कांगड़ा जिले में यह समस्या गंभीर रूप ले रही है। आदेश में बताया गया है कि मिड-डे मील बच्चों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है, और सभी एजेंसियों को तत्काल आपूर्ति, प्राथमिकता पर रिफिलिंग, नियमित सप्लाई शेड्यूल और शिकायतों का त्वरित निवारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने सभी को इस मामले को गंभीरता से लेने और तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close