ब्रेकिंग-न्यूज़

Asar EXCLUSIVE : कक्षा 11वीं में डमी प्रवेश और परीक्षा प्रक्रिया पर उठे सवाल

शिक्षा बोर्ड को भेजी गई शिकायत

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

जिला शिमला के एक निजी स्कूल में कक्षा 11वीं के प्रवेश एवं परीक्षा प्रक्रिया को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। इस संबंध में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड को लिखित शिकायत भेजी गई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि बोर्ड के नियमों का पालन किए बिना विद्यार्थियों को डमी प्रवेश दिया जा रहा है।
शिकायत में कहा गया है कि बोर्ड द्वारा जारी डेट शीट के अनुसार कक्षा 11वीं की परीक्षाएं मार्च माह में आयोजित होनी निर्धारित हैं, लेकिन संबंधित विद्यालय में निर्धारित समय से पहले ही परीक्षाएं आयोजित कर दी गईं। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया है कि विद्यालय स्तर पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर नियमों की अनदेखी की गई।
शिकायतकर्ता ने यह भी कहा कि यदि बिना अनुमति और तय प्रक्रिया के परीक्षा आयोजित की जाती है तो इससे बोर्ड की परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिन्ह लग सकता है तथा नियमित रूप से पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के साथ अन्याय हो सकता है।
मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों से जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की गई है। शिकायत की प्रति उच्च अधिकारियों को भी भेजी गई है, ताकि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हो सके।

ashb advt_page-0001
No Slide Found In Slider.

अब देखना है की अब जाँच में कितनी जल्दी कार्रवाई की जाएगी

हालाकि सच का खुलासा जाँच  के बाद ही लगेगा की आख़िर इस शिकायत में कितनी सच्चाई हे लेकिन जाँच की माँग ने ज़रूर जोर पकड़ा है

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close