विविध

प्रधानाचार्य की प्रेरणा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच 12वीं कक्षा को दी गई विदाई

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

सायरी(27.02.2026): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सायरी सोलन में आज दस जमा दो के विद्यार्थियों के लिए भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलन, जमा एक के विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के साथ किया गया।

ashb advt_page-0001
No Slide Found In Slider.

समारोह का विशेष आकर्षण इस अवसर पर प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम रहे। जिसमें एकल गान, पंजाबी और पहाड़ी नृत्य प्रस्तुतियां, म्यूजिकल चेयर, चिट गेम, रैंप वॉक आदि प्रमुख रहे। रैम्प वॉक और अन्य प्रस्तुतियों के आधार पर भूमिका को मिस फेयरवेल और मुकुल कश्यप को मिस्टर फेयरवेल के रूप में चयनित किया गया। जबकि कनिका और ऋषभ गांधी इसके उपविजेता रहे। जमा दो के विद्यार्थियों ने इस अवसर पर विद्यालय से जुड़े अपने यादगार और स्मरणीय अनुभवों को साझा करते हुए सबको भावुक कर दिया। प्रधानाचार्य आत्मा रंजन ने जमा दो के इन विद्यार्थियों को नशों जैसी बुराइयों से दूर रहते हुए आने वाले जीवन की चुनौतियों का श्रम पूर्वक दृढ़ता से सामना करने की प्रेरणा देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का कुशल संचालन यशिका और मान्यता ने किया। 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close