क्लास-IV कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी, उच्च शिक्षा निदेशालय ने जारी की सार्वजनिक सूचना

Directorate of Higher Education Himachal Pradesh द्वारा जारी पजानकारी के अनुसार क्लास-IV कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 58 से बढ़ाकर 60 वर्ष करने से संबंधित मामला वर्तमान में Supreme Court of India में विचाराधीन है।
में बताया गया कि Special Leave Petition (Civil) No. 20496/2024, State of Himachal Pradesh & Others vs Satya Devi तथा संबंधित मामले, जो कि High Court of Himachal Pradesh के 28 मई 2024 के निर्णय से जुड़े हैं, पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। यह मामला CWP No. 2274/2021 Satya Devi vs State of H.P. से संबंधित है, जिसमें चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 58 वर्ष के स्थान पर 60 वर्ष करने का विषय शामिल है।
सुप्रीम कोर्ट ने 20 जनवरी 2026 को सुनवाई के दौरान Government of Himachal Pradesh को निर्देश दिए कि मामले की लंबित स्थिति के बारे में आम जनता को समाचार पत्रों के माध्यम से सूचित किया जाए, ताकि जो भी व्यक्ति इस मामले में पक्षकार बनना चाहता हो, वह उचित आवेदन के माध्यम से कार्यवाही में शामिल हो सके।
निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि यह सूचना माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में जारी की गई है और संबंधित विशेष अनुमति याचिकाओं को 17 मार्च 2026 को सूचीबद्ध किया जाना निर्धारित है।


