शिक्षा

20 वर्ष सेवा पर मिलने वाली दो वेतन वृद्धियां बंद, सी एंड वी अध्यापकों में रोष

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

राजकीय सी० एंड वी० अध्यापक जिला शिमला की बैठक आज दिनांक 23//2/2026 को जिलाअध्यक्ष विनोद चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिला शिमला की कार्यकारिणी द्वारा शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश जिसमें सी एंड वी० अध्यापक वर्ग को 20 वर्ष की नियमित सेवा कल पूर्ण करने पर दो विशेष वेतन वृद्धियां दी जाती थी. क्योंकि सी एंड वी० अध्यापक वर्ग को लंबी सेवा करने के उपरांत भी पदोन्नति नहीं है इसीलिए यह विशेष वेतन वृद्धियां दी जाती थी ।
एक तरफ तो सरकार कर्मचारी की हितैषी होने की बात रखती है और दूसरी और दिए हुए लाभ भी वापस ले रही है जो की तर्कसंगत नहीं है । काफी लंबे समय से शिक्षकों को इसका लाभ नहीं मिल रहा जिसके लिए जिला कार्यकारिणी शिमला ने इस विषय को पहले भी निर्देशक शिक्षा विभाग एवं हिमाचल सरकार को विज्ञापन के माध्यम से अवगत करवाया था।
दिनांक 20 /2/ 2026 को प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक जिला चंबा से जो आदेश जारी किया है समस्त जिला कार्यकारिणी शिमला इस आदेश का पुरजोर विरोध करती है। बैठक में जिला के कई सदस्यों ने भाग लिया जिसमें महासचि अचला शर्मा वित्त सचिव राज शर्मा महिला मोर्चा अध्यक्षा रजनी ठाकुर राज्य कार्यकारिणी की सदस्य शीतल चौहान एवं कार्यकारिणी के कई सदस्य ने भाग लिया।

ashb advt_page-0001
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close