विविध

शोघी में फंडिंग व नेटवर्किंग मीट: महिला उद्यमियों की उत्साहपूर्णभागीदारी, 35 से अधिक ने लिया हिस्सा

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

 

शिमला। बिज़नेस प्रमोशन सेंटर शोघी में आयोजित तीसरी फंडिंग एवंनेटवर्किंग मीट में महिला उद्यमियों ने बढ़–चढ़कर हिस्सा लिया। जिलाउद्योग केंद्र, शिमला द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीसंजय कंवर प्रबंधक  जिला ऊद्योग केंद्र शिमला ने की। कार्यक्रम में 35 से अधिक महिला उद्यमियों ने भाग लिया और उद्यम संचालन से जुड़ेविभिन्न पहलुओं पर विस्तृत मार्गदर्शन प्राप्त किया।

ashb advt_page-0001

कार्यक्रम  के दौरान प्रतिभागियों को ओएनडीसी , बैंकिंग एवं ऋणप्रक्रियाएँ, सब्सिडी, बीमा, ओडीओपी , फंड प्रबंधन और ऑनलाइनउद्यम पंजीकरण संबंधी जानकारी दी गई। जी.एम., डी.आई.सी. श्रीसंजय कंवर ने उत्पाद गुणवत्ता एवं विपणन तकनीकों पर विस्तारपूर्वकप्रकाश डाला और उपस्थित उद्यमियों को आगामी रैंप  परियोजना केतहत आयोजित होने वाली कार्यशालाओं में भाग लेने के लिए प्रेरितकिया।

No Slide Found In Slider.

यूको बैंक (एलडीएम कार्यालय) से श्री कुलवंत राय ने विभिन्न बैंकिंगयोजनाओं की जानकारी साझा की, जबकि आरसीटी की निदेशक सुश्रीतान्या शर्मा ने कौशल एवं उद्यम विकास से जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रमों परप्रकाश डाला। इसी क्रम में एनयूएलएम के शुभम सेहवालएनआरएलएम  की सुश्री रुचि ठाकुर, डीएफओ  सोलन श्री ए.के. गौतमतथा उद्योग विभाग की लाभार्थी व सफल उद्यमी ‘शिंगारिका ने भी अपनेअनुभव, चुनौतियाँ और सुझाव साझा किए।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों को वित्तीय संस्थानों, विभागीय योजनाओं और बाज़ार अवसरों से जोड़ना था। साथ हीपैकेजिंग, ब्रांडिंग और ऑनलाइन–ऑफ़लाइन मार्केटिंग पर भी उपयोगीमार्गदर्शन प्रदान किया गया।

रैंप  परियोजना के सोशल इंक्लूज़न घटक के अंतर्गत आयोजित यहकार्यक्रम महिला उद्यमिता को सुदृढ़ बनाने और स्थानीय एम एसएमई सेक्टर को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल साबितहुआ।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close