विविध

जेयूआईटी में हिंदी दिवस पर बहस और ओपन माइक से सजी शाम

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

वाकनाघाट, 28 सितंबर।

ashb advt_page-0001

जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (जेयूआईटी) के जेयूआईटी यूथ क्लब (जेवाईसी) के लिटरेरी एंड डिबेटिंग क्लब की ओर से 14 सितंबर को हिंदी दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम दो सत्रों में हुआ, जिसमें सुबह वाद-विवाद प्रतियोगिता और शाम को ओपन माइक का आयोजन किया गया।

Screenshot

सुबह आयोजित वाद-विवाद में करीब 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया और विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए अपनी वक्तृत्व एवं वाद-विवाद प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस सत्र में जेयूआईटी स्टूडेंट्स यूनियन की अध्यक्ष, टेडएक्स स्पीकर और लेडी श्रीराम कॉलेज (एलएसआर) की छात्रा अनुषा गर्ग बतौर अतिथि उपस्थित रहीं।

No Slide Found In Slider.

शाम के ओपन माइक में करीब 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने कविता, साहित्य, गीत और गिटार प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में सूरज खन्नन और कृतिका शर्मा अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में सूरज खन्नन ने अपनी साहित्यिक रचनाएं और कविताएं भी प्रस्तुत कीं, जिससे कार्यक्रम और यादगार बन गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदी भाषा के प्रति विद्यार्थियों की रुचि बढ़ाने के साथ उन्हें साहित्य, कविता, संगीत और वाद-विवाद के माध्यम से अपनी अभिव्यक्ति का मंच प्रदान करना रहा। हिंदी दिवस समारोह ने विद्यार्थियों को रचनात्मक अभिव्यक्ति के विभिन्न माध्यमों से जुड़ने का अवसर दिया।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close