शिक्षा

ऑन लाइन प्रतियोगिता में छाई हिमाचल की बेटियां

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

ऑन लाइन प्रतियोगिता में छाई हिमाचल की बेटियां

ashb advt_page-0001

 

 

 

 

देश की कराटे में अग्रणी संस्था रिसो टेक गुज्जू रिजू फेडरेशन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय ऑन लाइन प्रतियोगिता में जिला शिमला की ग्राम पंचायत चनावग में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की पांच छात्राओं ने कराटे में स्कूल का ही नहीं हिमाचल का नाम भी रोशन किया है। रुचिका शर्मा और भारती शर्मा ने गोल्ड और साथ एक एक हजारऑन लाइन प्रतियोगिता में छाई हिमाचल की बेटियां कैश, दिशा शर्मा ने सिल्वर तथा 500 कैश और मोना शर्मा ने 300 कैश प्राइज के साथ ब्राउन मेडल जीता है। जबकि इसी स्कूल की छात्रा नम्रता हरनोट की भागीदारी अति सराहनीय रही है। इन छात्राओं ने इससे पूर्व अंतरराष्ट्रीय ऑन लाइन प्रतियोगिता में भी गोल्ड, सिल्वर और चांदी के मेडल जीते थे। वर्ष 2019 में इसी स्कूल के 38 छात्रों ने पी ई टी चरण दास से करते का प्रशिक्षण लेना शुरू किया था को कराटे में ब्लैक बेल्ट हासिल है। दिसंबर 2019 में इन सभी बच्चों ने ब्राउन बेल्ट हासिल कर लिया था जबकि आज अंतरराष्ट्रीय और राज्य स्तर पर अपनी धाक जमाई है। 

No Slide Found In Slider.

यह जानकारी स्कूल के प्रधानाचार्य राजकुमार गौतम ने मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि इन छात्राओं को कराटे का प्रशिक्षण इसी स्कूल के पी ई टी चरण दास ने दिया है।

 

ग्राम पंचायत चनावग के उप प्रधान जगदीश गौतम और ग्रामीण विकास सभा चनावग के अध्यक्ष जगदीश हरनोट ने पांचों छात्राओं, प्रधानाचार्य और पीईट को बधाई तथा शुभकामनाएं दी है। साथ ही खुशी जाहिर की है कि इस पिछड़ी पंचायत की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला और पचायत के लिए ये गर्व की बात है और बेटियों के किसान प्रिवारों के लिए भी।

 

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close