विविध

मतदाता सूचियों का अद्यतन कार्य गम्भीरतापूर्वक करने के निर्देश दिए

No Slide Found In Slider.

 

 

राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची ने  जिला लाहौल-स्पीति व जिला चम्बा के पांगी उप-मण्डल के पंचायती राज संस्थाओं के निकट भविष्य में सम्भावित सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत सम्बधित उपायुक्तों, राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी काजा एवं आवासीय आयुक्त पांगी के साथ वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से बातचीत की।

No Slide Found In Slider.

 

अनिल खाची ने सभी प्रतिभागियों को आयोग द्वारा जारी मतदाता सूचियों के अद्यतन कार्य को गम्भीरतापूर्वक करने के निर्देश दिए ताकि मतदाता सूचियों में कोई त्रुटि न रहे। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग ने पूरे प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के रिक्त पदों पर भी जनजातीय क्षेत्रों के साथ ही निर्वाचन करवाने का निर्णय लिया है और रिक्त पड़े पदों पर मतदान सूचियों के अद्यतन का कार्य आरम्भ कर दिया गया है।

No Slide Found In Slider.

 

उन्होंने आयोग द्वारा निर्वाचन की तैयारियों, कोविड-19 सम्बन्धी प्रोटोकाॅल व स्थिति, निर्वाचन सामग्री, मतपत्रों की उपलब्धता तथा सम्भावित मौसम की परिस्थितियों की भी समीक्षा की।

 

सभी प्रतिभागियों ने जानकारी दी कि मतदाता सूचियों के अद्यतन का कार्य निर्धारित कार्यक्रम अनुसार आरम्भ कर दिया गया है व उनके स्तर पर निर्वाचन की पूर्ण तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि वे आयोग द्वारा निर्धारित किए जाने वाले कार्यक्रमानुसार निर्वाचन संपन्न करने के लिए तत्पर हंै।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close