शिक्षा

आवाज: पैरामेडिकल स्टाफ की समर और विंटर वेकेशन होगी बहाल!

प्रदेश मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया जाएगा मुद्दा

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 आई जी एम सी व दंत कर्मचारी संघ के कार्यकारिणी की आपातकालीन बैठक बुलाई गई ।जिसकी अध्यक्षता आई जी एम सी व दंत कर्मचारी संघ के प्रधान  हरिद्र सिंह मैहता ने की जिसमें महामंत्री हनिश ठाकुर उ०प्रघान भीष्म कोषाध्यक्ष अरविंद पाल स्टेट लेबोरेट्री संघ के प्रधान श्री राजन भिमटा स्टेट रेडियोलिसट संघ के वरिष्ठ उ0 प्रधान चितरंजन,जितेन्द्र, कपूर सिंह जिसटू चमन,विनोद शर्मा व कैलाश शर्मा उपस्थित रहे ।जिस में पैरामेडिकल स्टाफ की समर विकेशन व विंटर विकेशन को फिर से बहाल करने पर चर्चा हुई। हरिद्र सिंह मैहता ने कहा कि यह विकेशन बिना किसी करण पिछले कुछ सालों से बन्द कर दी गई है जब कि यह विकेशन जब से इस कालेज की स्थापना की गई है ,तब से दी जा रही थी जिसे रोकने का कोई भी औचित्य नहीं बनता था ।इस मिटिंग के तुरन्त बाद संघ आई जी एम सी के वरिष्ठ एम एस डॉ राहुल राव से भी मिले और उन्हें भी इस विषय को लेकर अवगत कराया गया जिसमें उन्होंने अपना पूरा सहयोग देने का आश्वासन दियाा। संघ इस विषय को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुकखू स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी शांडिल व स्वास्थ्य सचिव से मिलेगा।

ashb advt_page-0001
No Slide Found In Slider.

साथ ही साथ संघ ने आई जी एम सी व दंत चिकित्सालय के कर्मचारियों की समस्याओं से भी अवगत करवाया व कर्मचारियों के हित में किये गये कार्य को लेकर उनका धन्यवाद भी किया संघ ने डॉ राहुल राव की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए आगे भी ऐसे सहयोग का की कामना करते हैं

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close