विविध

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा को सफलतापूर्वक पूरा किया है

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि देश मे लोकतंत्र बचाने के लिए सभी को एकजुट होकर आगे आने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा है कि इसी उद्देश्य के लिये कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा को सफलतापूर्वक पूरा किया है।

ashb advt_page-0001

आज नाचन ब्लॉक के कनैड में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में शिरकत करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज देश बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से परेशान है।उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार सदन में विपक्ष को नही बोलने देती। उन्होंने कहा कि मोदी लोगों की न तो आवाज ही सुनना चाहती है और ने ही देखना चाहती है। उन्होंने कहा कि आज केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों व निर्णयों से परेशान हैं।

No Slide Found In Slider.

प्रतिभा सिंह ने पार्टी कार्यकर्तओं का आह्वान किया कि वह एकजुट होकर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को सफल बनायें।

इस दौरान उनके साथ शशि शर्मा,हतेंद्र सेन,नरेश चौहान, नील मणि ठाकुर,किशोरी वालिया,जागृति राणा, लाल सिंह राणा,उपेंद्र कुमार के अतिरिक्त पार्टी के सेंकडो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close