विविध

आरकेएमवी में श्रुति वर्मा इकाई अध्यक्षा तो दीक्षिता ठाकुर बनी इकाई सचिव

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

आर.के.एम.वी में श्रुति वर्मा इकाई अध्यक्षा तो दीक्षिता ठाकुर बनी इकाई सचिव

ashb advt_page-0001

 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आर.के.एम.वी में आज कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी गठन समारोह में इकाई सचिव परवी बस्टा ने मंत्री प्रतिवेदन रखते हुए कार्यकारिणी 2021-22 के कार्यकाल का संपूर्ण विवरण सबके समक्ष प्रस्तुत किया। इसके पश्चात वर्तमान इकाई उपाध्यक्ष अदिति ने 2021-22 की कार्यकारिणी को भंग किया।

 

चुनाव अधिकारी के रुप में उपस्थित हुए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रयाग खांगटा ने नवकार्यकारिणी की घोषणा करते हुए कुल 52 सदस्यों की घोषणा की जिसमें इकाई अध्यक्षा श्रुति वर्मा व इकाई सचिव दीक्षिता ठाकुर को चुना गया है।

No Slide Found In Slider.

 

नवनिर्वाचित इकाई अध्यक्षा श्रुति वर्मा ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आर.के.एम.वी इकाई की कार्यकारणी वर्ष 2022-23 के अन्य दायित्वों की घोषणा करते हुए इकाई उपाध्यक्ष के रूप में शीतल, जागृति शर्मा, रितु कश्यप, पूजा, शिवानी को चुना व इकाई सह सचिव स्नेह वर्मा, चंचल, पूर्णिमा, टीना को चुना गया व सोशल मीडिया का दायित्व साइना शर्मा को दिया गया।

 

मुख्य अतिथि अनिल शर्मा ने सभी नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं प्रेषित करके संबोधित करते हुए कहा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है और विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन होने के नाते अपने रचनात्मक, आंदोलनात्मक व संगठनात्मक, कार्यक्रमों के माध्यम से समाज व छात्रों की सबसे पहली पसंद बना है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close