विविध

पंडित शशिपाल डोगरा ने उप- मुख्यमंत्री अग्निहोत्री को दिया कुमारसेन आने‌ का‌ न्यौता

शिमला में मुलाकात कर दी नई जिम्मेदारी की बधाई  

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

जाने माने अंक ज्योतिषाचार्य एवं वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से मुलाकात कर उन्हें कुमारसेन आने का न्योता दिया है। उन्होंने मुकेश अग्निहोत्री को उपमुख्यमंत्री पद की मिली नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

ashb advt_page-0001
No Slide Found In Slider.

पंडित डोगरा ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री से उन्होंने शिमला स्थित राज्य सचिवालय में मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री से मुलाकात के दौरान क्षेत्र की समस्याओं को लेकर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री प्रदेश के वरिष्ठ नेता हैं और उनसे उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिया है कि वे जल्द कुमारसेन का दौरा करेंगे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close