विविध

परिवहन निगम की दुकानो के तीन महीनो के किराये माफ करके सभी दुकानदारों को बड़ी राहत

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय सूद ने जारी एक प्रैस बयान में कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर ने प्रदेश के सभी बस अड्डो की परिवहन निगम की दुकानो के कोरोनाकाल के तीन महीनो के किराये माफ करके सभी दुकानदारों को बड़ी राहत प्रदान की है। उन्होनें कहा कि कोरोना काल के दौरान बड़े वित्तीय संकट से जूझने के बावजूद भी प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश के सभी बस अड्डो की परिहवन निगम की दुकानो के तीन महीने के किराये माफ करके एक सराहनीय निर्णय लिया है।

ashb advt_page-0001
No Slide Found In Slider.

संजय सूद ने कहा कि कोरोना काल के दौरान इस वर्ग को भी बड़े वित्तीय संकट से गुजरना पड़ा था ऐसे में प्रदेश सरकार का यह फैंसला निश्चितरूप से बड़ी राहत देने वाला है जिसके लिए हम मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।

 

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close