विविध

संशोधित यूजीसी वेतनमान के लिए कॉलेज प्राध्यापकों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से आज ओक ओवर शिमला में कॉलेज प्राध्यापकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त कार्य समिति के सचिव डॉ. आर.एल शर्मा के नेतृत्व में भेंट की।

ashb advt_page-0001

 

प्रतिनिधिमंडल ने कॉलेज प्राध्यापकों को संशोधित यूजीसी वेतनमान प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

No Slide Found In Slider.

 

इस अवसर पर जय राम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने अपने साढ़े चार वर्षो के कार्यकाल में कर्मचारियों के कल्याण के लिए अनेक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सभी कर्मचारी वर्गों को उनके देय लाभ व अन्य सुविधाएं समय-समय प्रदान की हैं।

 

प्रतिनिधिमंडल में संयुक्त कार्य समिति के सदस्य डॉ. जे.एस. सकलानी, नितिन व्यास सहित अन्य प्राध्यापक शामिल थे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close