विविध

पर्यावरण बचाने की कसम..

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित हुई विभिन्न गतिविधियां  

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

सम्पूर्ण विश्व के साथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एवम प्रारंभिक विद्यालय छोट टाली ने संयुक्त रूप से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया इस अवसर पर नारा लेखन , चित्रकारी एवम भाषण प्रतियोगिता के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण पर प्रोजेक्ट के माध्यम से एक डॉक्यूमेंट्री भी विद्यार्थियों को दिखाई गई । विद्यार्थियों ने विद्यालय परिवेश की सफाई के साथ साथ गांव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से रैली भी आयोजित की। इस अवसर पर विज्ञान शिक्षक सुरेश चौहान ने बदलते परिवेश में पर्यावरण संरक्षण की आवश्कता पर अपने विचार रखे , प्रवक्ता राजनीति शास्त्र रामानंद सागर ने भाषण प्रतियोगिता का संचालन किया जबकि संजय कुमार विज्ञान शिक्षक ने चित्रकारी एवम नारा लेखन का निरीक्षण किया टैगोर सदन प्रभारी भूपेंद्र चौहान, लक्ष्मीबाई सदन प्रभारी एकता धीमान , विवेकानंद सदन प्रभारी सुरेश चौहान एवम ललिता , भगत सिंह सदन प्रभारी रामा नंद सागर एवम बरीक्षा के अतिरिक्त वरिष्ठ प्रवक्ता मोहन लाल तोमर, राजू राम उनियाल, शारीरिक शिक्षक राम लाल सूर्या प्रारंभिक मुख्याध्यापिका आरती चौहान बुनियादी शिक्षक राजेंद्र चौहान आदि ने विद्यार्थियों की भागीदारी की भरपूर प्रशंशा की । प्रारंभिक एवम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय द्वारा सामूहिक रूप से इस दिवस को मनाया जाना इस समारोह की खासियत रही।विद्यालय के उप प्रधानाचार्य सुरेंद्र पुंडीर ने विद्यार्थियों का आव्हान किया की पर्यावरण दिवस को केवल ओपचारिक समारोह न मना कर इसे दैनिक गतिविधियों में व्यवहारिक रूप से अपनाने की आवश्कता हैं। इस अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में अनुशी प्रथम , लविश एव्ं रिया ने द्वितीय एवम आश्विन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि वरिष्ठ वर्ग में दीक्षा, सेजल व शितू धीमान द्वितीय तथा विभूति ने तृतीय स्थान हासिल किया , नारा लेखन व चित्रकारी के परिणाम समाचार लिखे जाने तक घोषित नही हो पाये थे।

ashb advt_page-0001
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close