विविध

भाजपा से कोई बाहर की पार्टी आकार टक्कर नहीं ले सकती : सिकंदर

सिकंदर ने नूरपुर से शुरू किया अपना प्रादेशिक दौरा

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

कांगड़ा, भाजपा राज्य सभा सांसद सिकंदर कुमार का प्रादेशिक दौरा नूरपुर जिला से शुरू हुआ, उनके साथ भाजपा प्रदेश सचिव तिलक राज विशेष रूप में उपस्थित रहे।

ashb advt_page-0001

भाजपा राज्य सभा सांसद सिकंदर कुमार का नूरपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ, उन्होंने इस दौरान अनुसूचित जाति मोर्चा, जिला पदाधिकारी बैठकों में भाग लिया।

भाजपा राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार का यह दौरा प्रादेशिक रहने वाला है।

सिकंदर कुमार ने कहा की हिमाचल में डबल इंजन की सरकार चल रही है और डबल इंजन की सरकार का विकास पूरे प्रदेश में दिख रहा है।

आज हिमाचल के पास सड़को का जंजाल है, हर घर में नल है, स्वास्थ्य सेवा में हिमाचल देश में अग्रिम भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने कहा की जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री के रूप में हर वर्ग के लिए कोई ना कोई योजना बनाने का उत्तम काम किया है। भाजपा सरकार का यह कार्यकाल एतिहासिक विकास का हैं।

No Slide Found In Slider.

सिकंदर ने कहा की बाहर से हिमाचल में कोई भी पार्टी आ जाए वो भाजपा की सरकार की नीतियों से टक्कर नहीं ले सकती, उन्होंने कहा की बहुत कलाकार हैं ये कॉंग्रेस के लोग, पहले कोविड वैक्सीन का जमकर विरोध किया, फिर अफवाहें फैलाई।

लेकिन जब खुद की बारी आई तो मास्क पहनकर खुद को टीके लगवा गए। हिमाचल के लोग मेहनती हैं, परिश्रमी हैं और ईमानदार हैं और जिस प्रकार विपक्षी दलों ने हिमाचल के लोगों को लेकर लुटेरे शब्द का प्रयोग किया यह दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उनकी पार्टी ने ऐसे नेता को देवभूमि का प्रभारी बनाया है जिस पर ईडी के केस दर्ज हुए हैं।

राज्य सभा सांसद ने कहा की भाजपा बूथ स्तर की पार्टी है और बूथ पर काम करती है, भाजपा का कार्यकर्ता भाजपा की शान है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close