विविध

अनुराग सिंह ठाकुर ने  सेंट ट्रोपेज़ में अलर्ड स्क्वायर का दौरा किया

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

केंद्रीय मंत्री  अनुराग ठाकुर ने सेंट ट्रोपेज़ में महाराजा रणजीत सिंह और राजकुमारी बन्नू पान देई को पुष्पांजलि अर्पित की।

ashb advt_page-0001

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री  अनुराग सिंह ठाकुर ने  सेंट ट्रोपेज़ में अलर्ड स्क्वायर का दौरा किया। कान से दूर नाव की यात्रा से सेंट ट्रोपेज़ पहुंचा जा सकता है, जिसका हिमाचल प्रदेश राज्य के साथ संबंध है।

 

  • अपनी यात्रा के दौरान, मंत्री ने महाराजा रणजीत सिंह (सिख साम्राज्य के पहले महाराजा), जीन-फ्रेंकोइस अलर्ड (महाराजा रणजीत सिंह की सेना में जनरल) और उनकी पत्नी चंबा की राजकुमारी बन्नू पान देई की आवक्ष प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की। महारानी बन्नू पान देई का जन्म हिमाचल प्रदेश के चंबा में हुआ था।

 

इस अवसर पर मंत्री महोदय ने कहा कि संत ट्रोपेज़ का भारत से सम्बन्ध चार पीढ़ियों के बाद भी समाप्त नहीं हुआ है। महारानी के परिवार को सेंट ट्रोपेज़ में बहुत सम्मान दिया जाता है और परिवार ने अपनी भारतीय जड़ों को संरक्षित रखा है।

No Slide Found In Slider.

 

मंत्री महोदय के आगमन पर, सेंट ट्रोपेज़ की मेयर सुश्री सिल्वी सिरी और डिप्टी मेयर श्री अलर्ड फ्रेडरिक के साथ पूर्व डिप्टी मेयर श्री हेनरी प्रिवोस्ट अलर्ड ने उनका स्वागत किया। मंत्री महोदय ने मेयर और डिप्टी मेयर को गोवा में भारत अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव को देखने के लिए आमंत्रित किया और उन्हें गोवा के समुद्र तटों से हिमाचल के पहाड़ों की यात्रा पर ले जाने का भी वादा किया।

केंद्रीय मंत्री ने सेंट ट्रोपेज़ में मेयर और अन्य महानुभावों को पारंपरिक हिमाचली टोपी और शॉल देकर सम्मानित किया।

 

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close