विविध

एसजेवीएन ने कैंसर सराय भवन के निर्माण के लिए वित्‍तीय सहायता प्रदान की

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

 

हिमाचल प्रदेश के  मुख्‍यमंत्री जय राम ठाकुर ने बुधवार को कैंसर रोगियों के उपचार के दौरान रहने के लिए एक चैरिटेबल रोटरी आश्रय (सराय भवन) का उद्घाटान किया। इस सराय को बनाने में एसजेवीएन ने भी वित्‍तीय सहायता उपलब्‍ध करवाई है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM

कारपोरेट सामाजिक उत्‍तरदायित्‍व (सीएसआर) फंडिंग के तहत एसजेवीएन ने आईजीएमसी कैंसर अस्‍पताल, शिमला के समीप सराय के निर्माण के लिए रोटरी चैरिटेबल ट्रस्‍ट को 92,82,560/- रुपए की वित्‍तीय सहायता प्रदान की है।

उद्घाटन के अवसर पर एसजेवीएन की निदेशक(कार्मिक) तथा एसजेवीएन फाऊंडेशन की अध्‍यक्ष श्रीमती गीता कपूर ने कहा कि सीएसआर, एसजेवीएन की कार्यप्रणाली का एक महत्‍वपूर्ण अंग है और साथी नागरिकों के उत्‍थान और कल्‍याण में योगदान करने में हमेशा तत्‍पर रहता है। उन्‍होंने अवगत कराया कि एसजेवीएन आपदा और आवश्‍यकता के समय लोगों की सहायता के लिए सदैव आगे रहा है।

No Slide Found In Slider.

मुख्‍यमंत्री श्री जयराम ठाकुर ने भवन का उद्घाटान करने के पश्‍चात भवन के निर्माण में योगदान देने के लिए एसजेवीएन एवं अन्‍य दानकर्त्‍ताओं की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि संगठन के परोपकारी प्रयास कैंसर रोगियों और उनके परिचारकों के लिए लाभदाय‍क सिद्ध होंगे।

नगर निगम शिमला की महापौर श्रीमती सत्‍या कौंडल ने सराय भवन के निर्माण के लिए दानकर्त्‍ताओं को धन्‍यवाद देते हए कहा कि एसजेवीएन ने कोरोना महामारी से निपटने में भी महत्‍वपूर्ण योगदान दिया है।

सराय के 13 कमरों तथा दो डोरमेटरी में 50 लोगों के ठहरने की व्‍यवस्‍था है। इसमें लगभग 35 कारों की पार्किंग के लिए दो फ्लोर भी हैं।

इस उद्घाटन समारोह की शहरी विकास और नगर एवं ग्राम योजना मंत्री, श्री सुरेश भारद्वाज, रोटरी कल्‍ब के अध्‍यक्ष श्री के.के. खन्‍ना, आईजीएमसी के प्रिंसिपल डॉ. सुरेन्‍द सिंह ने भी गरिमा बढ़ाई।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close