शिक्षा

राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दधोगी की बेटी तेजस्वी ने जीता कांस्य पदक

अर्की की होनहार बेटी ने दिल्ली-एनसीआर में राष्ट्रीय स्तर पर चमकाया क्षेत्र का नाम

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

  • अर्की। ग्राम पंचायत दधोगी के गांव दधोगी की होनहार बेटी तेजस्वी शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन, दाड़लाघाट की छात्रा तेजस्वी ने दिल्ली-एनसीआर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की अंडर-14 ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

तेजस्वी की इस उपलब्धि से उनके परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनकी सफलता ने यह साबित किया है कि मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर छोटी-सी जगह से निकलकर भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई जा सकती है।

No Slide Found In Slider.
No Slide Found In Slider.

तेजस्वी की माता प्रियंका शर्मा और पिता प्रकाश चंद शर्मा सहित परिवार के सभी सदस्यों ने उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जताई। तेजस्वी की सफलता से गांव और स्कूल का गौरव बढ़ा है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

तेजस्वी की यह जीत क्षेत्र के अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा है कि वे खेलों में आगे बढ़ें और अपनी प्रतिभा के दम पर नई ऊंचाइयां हासिल करें।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close