विविध

बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के विरोध मेंं शुरू होगा जन जागरण अभियान

No Slide Found In Slider.

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस देश मे बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के विरोध में लोगों को जागरूक करने के लिए 14 नवम्बर से 29नव तक जन जागरण अभियान शुरू करेगी।इसके तहत कांग्रेस छोटी बैठके कर पद यात्रा करेगी।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस के प्रस्तावित जन जागरण अभियान को लेकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में कांग्रेस प्रवक्ता और विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के सचिव प्रभारियों ने भाग लिया।बैठक में जनजागरण अभियान की रूप रेखा पर विस्तारित चर्चा की गई।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

बैठक में कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल के अतिरिक्त मुख्य प्रवक्ता दीपक राज शर्मा,प्रवक्ता डॉ. राजेश शर्मा, किरण धान्टा,दिनेश आर्य,डॉ.विजय डोगरा,प्रभारी सचिव शशि शर्मा,देश राज,राज कुमार नीटू,सत्यजीत नेगी,श्रीकमल पठानिया, नवनीत शर्मा,बलदेब ठाकुर,ऋषिव पांडव उपस्थित थे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close