विविध

मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री जी.एस. बाली के निधन पर शोक व्यक्त किया

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

 

 

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री जी.एस. बाली के निधन पर शोक व्यक्त किया है, जिन्होंने आज नई दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। वह 67 वर्ष के थे।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM

 

मुख्यमंत्री ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जी.एस. बाली नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे और वीरभद्र सिंह मंत्रिमण्डल में वर्ष 2003 से 2007 और दोबारा वर्ष 2012 से 2017 तक मंत्री रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश और विशेषकर नगरोटा बगवां के लिए उनके योगदान को लोगों द्वारा लम्बे समय तक याद रखा जाएगा।

No Slide Found In Slider.

 

जय राम ठाकुर ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

वहीं

. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री जी.एस. वाली के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना भगवान से की है।

राठौर ने शोक संतप्त परिवार से अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि जी.एस. वाली के निधन से कांग्रेस ने अपना एक शीर्ष नेतृत्व खो दिया जो कांग्रेस की मजबूती और जनसेवा के प्रति समर्पित रहते थे।उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस पार्टी को दिए उनके योगदान को हमेशा याद रखेगी।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close