ब्रेकिंग-न्यूज़शिक्षा

बड़ी खबर नौहरा धार विद्यालय CBSE से पंजीकृत होने वाला सिरमौर का पहला विद्यालय

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

पी एम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नौहरा धार सी बी एस ई से पंजीकृत होने वाला जिला सिरमौर का पहला विद्यालय बना । विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य सुरेंद्र पुंडीर ने बताया कि आज शिक्षा निदेशालय शिमला में अतिरिक्त निदेशक जीवन नेगी  के मार्गदर्शन में सभी अनिवार्य पात्रता के प्रमाण पत्रों को जमा करवा कर विद्यालय का सफल पंजीकरण हो गया । आगामी कार्यवाही शिक्षा निदेशालय की विशेष समिति तथा विद्यालय प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से शीघ्रता से पूर्ण होजी। इस सफल पंजीकरण पर सिरमौर जिला के उप शिक्षा निदेशक डॉक्टर हेमेंद्र चंद वाली ने नोहरा धार विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्यों, विद्यार्थियों तथा अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी। विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष पूनम चौहान तथा विद्यालय संरक्षक जोगेंद्र चौहान ने इस सफल पंजीकरण हेतु परोक्ष तथा अपरोक्ष सहयोग करने वाले सभी लोगों , अधिकारियों एवं राजनेताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा आशा व्यक्त कि की इस विद्यालय से भविष्य में क्षेत्र वासियों को अत्यधिक लाभ होगा।

ashb advt_page-0001
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close