विविध

एपीजी शिमला विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र से प्रवेश प्रक्रिया शुरू

WhatsApp Image 2026-02-05 at 5.59.45 PM

ज़िला शिमला के एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के नए शैक्षणिक सत्र के लिए विभिन्न प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया जून के प्रथम सप्ताह से शुरू हो गई है। एपीजी शिमला विश्वविद्यालय की एडमिशन विभाग की निदेशक ऊषा चौहान ने यह जानकारी दी। ऊषा चौहान ने एपीजी शिमला विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों और इसमें संचालित किए जा रहे स्नातक, स्नातकोत्तर डिग्री पाठ्यक्रम, डिप्लोमा कोर्स, प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। निदेशक ऊषा चौहान ने बताया कि एपीजी शिमला विश्वविद्यालय जरूरतमंद मेधावी छात्रों के लिए एचपी एसी- एसटी स्कॉलरशिप, मेरिट आधारित स्कॉलरशिप प्रदान करता है। इसके अलावा सैनिकों के बच्चों, सिंगल गर्ल चाइल्ड, दिव्यांग और राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों के लिए स्कॉलरशिप की सुविधा प्रदान करता है। ऊषा चौहान ने कहा कि एलाइड एंड हेल्थ केयर साइंसेज संकाय में बीएसी, बीएसी कार्डियोवस्कुलर टेक्नोलॉजी, बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी, बैचलर ऑफ मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी, बैचलर ऑफ रेडियोग्राफी, बैचलर ऑफ ऑप्टोमेट्री, बीएसी मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी, एमएसी फॉरेंसिक साइंसेज, फार्मेसी में बी. फार्मेसी, डी. फार्मेसी, लीगल स्ट्डीज और रिसर्च संकाय में बीएलएलबी, एलएलएम, हॉस्पिटालिटी एंड टूरिज्म मैनेजमेंट संकाय में एमएचएम, बीएचएम, बैचलर -इन-किचेन एंड कुलिनरी आर्ट्स, डिप्लोमा-इन-फूड एंड बेवरेज सर्विसेज, डिप्लोमा -इन-फूड एंड बेवरेज सर्विसेज, डिप्लोमा-इन-हाउस कीपिंग, डिप्लोमा इन- किचेन एंड कुलिनरी आर्ट्स, डिप्लोमा- इन- एयरलाइंस मैनेजमेंट, डिप्लोमा- इन- टूरिज्म स्ट्डीज, मैनेजमेंट संकाय में बीबीए, बीकॉम, एमकॉम, एमबीए, पत्रकारिता एवं जनसंचार संकाय में बीए जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, एमए इन- जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संकाय में बीटेक सीएसई, बीटेक सिविल इंजीनियरिंग, एमटेक सिविल इंजीनियरिंग, बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग, एमटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, एमटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर एप्लिकेशन संकाय में बीसीए, एमसीए, साइंसेज संकाय में एमएससी केमिस्ट्री, एमसीसी फिजिक्स, एमसीसी गणित, डिजाइन संकाय में बीएसी फैशन डिजाइनिंग और योगा संकाय में डिप्लोमा इन- योगा में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश शुरू हो चुका है। प्रवेश से संबंधित जानकारी, अनिवार्य योग्यता व शैक्षणिक योग्यता, अनिवार्य प्रमाणपत्र, प्रवेश की शर्तें, प्रवेश परीक्षा, प्रवेश शुल्क और आवेदन के लिए ऑनलाइन ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं, इस बारे में एपीजी शिमला विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.agu.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन या विश्वविद्यालय में आकर प्रवेश के लिए एडमिशन विभाग में विद्यार्थी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

No Slide Found In Slider.
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close