विविध

मुख्यमंत्री का नहीं कोई लेना देना समोसा प्रकरण से संजय अवस्थी का पलटवार

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

हिमाचल प्रदेश में समोसों की सीआईडी जांच पर सियासी घमासान जारी है। वहीं कॉंग्रेस सरकार में मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का इस प्रकरण से कोई लेना देना नहीं है बल्कि भाजपा हिमाचल प्रदेश को बदनाम करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास सरकार को घेरने के लिए एक भी मूद्दा नहीं है। दो सालों में सरकार के किसी भी नेता पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा पाई है। इसलिए सीएम का नाम एक ऐसे प्रकरण से जोड़ रहे हैं, जिससे सीएम सुक्खू का कोई लेना देना नहीं है। विपक्ष ने समोसे पर राजनीति करके हिमाचल को शर्मसार कर दिया है। संजय अवस्थी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनके घर शीशे के होते हैं, उन्हें दूसरों पर पत्थर नहीं मारने चाहिए। संजय अवस्थी ने कहा कि मैं विपक्ष से अनुरोध करना चाहूँगा कि आप स्वस्थ राजनीति को अपनाएं और हिमाचल प्रदेश की जनता की जो अपेक्षाएँ हैं उनके लिए जो काम माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कर रहे हैं प्रदेश सरकार उनके नेतृत्व में है जो हिमाचल प्रदेश को स्वावलंबी और निर्भर बनाने का कार्य करने में जुटी हुई है उसमे आप अपना सहयोग करें। इसके साथ ही साथ उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की लोकप्रियता को देखते हुए भाजपा स्थाई सरकार को अस्थिर करने का काम कर रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
No Slide Found In Slider.

भाजपा अपने कार्यकाल को भूल गई है।भाजपा इन्वेस्टर मीट के नाम पर 19 करोड़ रुपए खर्च किए लेकिन निवेश एक भी रुपए नहीं आया। उन्होंने कहा कि विभाग से जुड़े मसलों पर विभाग के अधिकारियों से बातचीत करनी चाहिए। यही नहीं जनमंच में 5 से 6 करोड़ के फुल्के खा गए और इसकी जांच तक नहीं हुई ओर प्रदेश पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है।इस मामले में बेवजह सीएम का नाम जोड़कर भाजपा ने प्रदेश को शर्मसार करने का कार्य कर रही है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close