पर्यावरण को बचाने की मुहिम

हिमाचल प्रदेश जल शक्ति विभाग मुख्यालय से पौधरोपण करके वन महोत्सव का आगाज किया गया। जलशक्ति भवन मुख्यालय के आंतरिक मामलों से सम्बंधित मुख्य समिति के महासचिव एल ड़ी चौहान एवं मुख्यालय की ब्यूटीफिकेशन एंड गार्डनिंग उप-समिति की अध्यक्षा मधु कौशल ने कहा कि जिस तरह दिन प्रतिदिन भवनों एवं सड़कों के निर्माण हेतु पेड़ों का अंधाधुंध कटान हो रहा है उस वजह से ग्लोबल वार्मिंग, बाढ़ व भूमि कटान एक विकट समस्या बन गयी है,
जिसको देखते हुए उपसमिति ने जलशक्ति विभाग की विभागाध्यक्ष इंजीनियर अंजू शर्मा जी से सलाह मशवरा करके उनकी अध्यक्षता से ही वन महोत्सव मनाते हुए पेड़ लगाने का आगाज किया। एल डी चौहान ने कहा कि जलशक्ति भवन मुख्य कार्यालय के साथ लगते जंगल व काम्प्लेक्स के भीतर खाली जगह पर विभागाध्यक्ष ने स्वयं अपने हाथों से देवदार के पौधे रोपकर वनमहोत्सव की शुरुआत की जो हिमाचल प्रदेश के हर सरकारी विभागों व जलशक्ति विभाग के हर स्तर के कार्यालय के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत है कि किस जज्बे से इन्होंने खुद आगे आकर मिट्टी में कई पौधे लगाएं तथा सभी विभागों को भी ऐसी मुहिम शुरू करनी चाहिए ताकि एक दूसरे के कार्य से प्रेरित होकर पेड़ लगाने की मुहिम सफल हो सके। विभागाध्यक्ष के साथ ही चीफ इंजीनियर, Er हेमंत तनवर जी, Er जोगिंदर चौहान जी, Er अनिल मेहता जी सहित अधीक्षण अभियंता, रजिस्ट्रार व समिति एवं उप-समिति के सभी सदस्यों एवं अन्य कर्मियों ने भी पौधरोपण किया तदोपरांत जलशक्ति भवन के काम्प्लेक्स में पुष्प भी मिलकर रोपे गए।
एल ड़ी चौहान ने कहा कि आज पेड़ लगाने की शुरुआत हुई है इस तरह के आयोजन लगातार होते रहेंगे ताकि हम ग्लोबल वार्मिंग के खतरों से खुद को सुरक्षित रख सके, इसके अलावा सभी विभागाध्यक्षो एवं जलशक्ति के सभी फील्ड अधिकारियों से अपील है कि आप भी ऐसी मुहिम चलाएं ताकि हम प्रकृति को सुरक्षित करके भविष्य में खुद को भी सुरक्षित रखें



