विविध

…जब पूर्व मुख्यमंत्री ने दुर्घटनाग्रस्त हुई एक कार के घायलों को अस्पताल पहुंचाया

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मानवता की मिसाल पेश की है. जयराम ठाकुर ने कुफरी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुई एक कार के घायलों को अस्पताल पहुंचाया. पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ठियोग से एक जनसभा को संबोधित कर वापस शिमला की तरफ लौट रहे थे, तभी वहां रास्ते में ट्रक और गाड़ी टक्कर के चलते चार लोग घायल हो गए थे.

No Slide Found In Slider.
No Slide Found In Slider.

इस हादसे में गाड़ी चला रहे ड्राइवर, दो महिलाएं और एक बच्चा घायल हुआ है. नेता प्रतिपक्ष ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाकर अपने सुरक्षा कर्मियों और कार्यकर्ताओं को भी अस्पताल भेजा है.। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ठियोग में पन्ना प्रमुख सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे. वह वापस शिमला लौट रहे थे, तभी रास्ते में उन्होंने यह हादसा हुआ देखा. उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे. पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने घायलों को वक्त पर इलाज करवाने और हर संभव मदद के लिए अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक से भी खुद फोन पर बात की है.

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close